
Indoor Plant Care Common Mistakes: आज के समय में हर कोई अपने घर में पेड़ पौधे लगाता ही है। इससे आपको ताजी हवा तो मिलती ही है, साथ ही ताजे फल और फूल भी मिल जाते हैं। आमतौर पर लोग घर के बाहर गार्डन या फिर बालकनी में पौधे लगाजे हैं। इससे घर की खूबसूरती निखर जाती है, लेकिन कुछ लाेगों को इंडोर प्लांट्स भी बहुत पंसद होते हैं। इससे घर के अंदर भी पॉजिटिविटी बनी रहती है।
इंडोर प्लांट्स को ज्यादा केयर की जरूरत नहीं होती है। इसके बाद भी लोगों की शिकायत होती है कि उनके इंडोर प्लांट्स मुरझा जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो जरूर आप कुछ गलतियां कर रही होंगी। हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1771577233931.jpg)
अगर आपका भी इंडाेर प्लांट मुरझा जा रहा है तो सबसे आम वजह गलत तरीके से पानी देना है। कुछ लोग रोजापा पानी देने की गलतियां कर देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि घर में लगे पौधों को रोजाना पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती है। जब आपको लगे कि मिट्टी पूरी सूख गई है तो थोड़ी मात्रा में ही पानी दें। क्योंकि ज्यादा पानी देने से पौधा सड़ जाता है और कम पानी देने से मुरझा जाता है।
यह भी पढ़ें- Gardening Tips: गर्मी में भी फूलों से लद जाएगा गुलाब का पौधा, बस डाल दें घर में बनी ये एक चीज; फिर देखें कमाल
इंडोर प्लांट का मतलब ये नहीं है कि आप अंदर इसे कहीं भी रख दें। सही जगह पर पौधों को रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में पौधों को उस जगह पर रखें जहां हल्की रोशनी के साथ-साथ ताजी हवा भी आती हो। अगर आप ऐसे नहीं करेंगी तो पत्तियां पीली पड़ने लगेंगी।
-1771577243087.jpg)
यह भी पढ़ें- Gardening Tips: चिलचिलाती गर्मी में भी खूब हरा-भरा रहता है ये एक पौधा, बिना ज्यादा देखभाल के तेजी से बढ़ेगी बेल
अगर आपने इंडोर प्लांट्स लगा रखें हैं तो पत्तियों की समय-समय पर सफाई और छंटाई करना भी बहुत जरूरी होता है। अगर कोई पत्ती पीली या सूख जाए तो इसे तुरंत हटा देना ही बेहतर होता है, वरना सारी पत्तियां खराब हो सकती हैं। साथ ही नई पत्तियों की ग्रोथ भी नहीं होगी।
यह भी पढ़ें- Gardening Tips: मनी प्लांट को देना है परफेक्ट शेप, तो आजमाएं ये आसान तरीके; तेजी से ऊपर की ओर बढ़ेगी बेल
ताे अगर आप भी इंडोर प्लांट्स की लाइफ लंबी करना चाहती हैं तो इन गलतियों को करने से बचना चाहिए। इससे पौधे भी हेल्दी रहेंगे और दिखने में भी सबसे खूबसूरत लगेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।