Tue Mar 31, 2026 | Updated 03:14 AM IST HZ Awards 2026
image

Areca Palm को घना बनाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, लिविंग रूम में छा जाएगी हरियाली

घर की सजावट में इंडोर प्लांट्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और इनमें एरेका पाम सबसे पसंदीदा पौधों में से एक है। कई बार सही देखभाल न मिलने की वजह से यह पौधा ज्यादा दिनों तक हरा-भरा नहीं रह पाता है। आइए जानें ऐसे टिप्स के बारे में जो आपके पौधे को हरा-भरा बताए रखने में मदद कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-29, 00:30 IST

घर की सजावट के लिए इंडोर प्लांट्स लगाना भी एक बहुत अच्छा ऑप्शन माना जाता है। पौधे आपके लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाने के साथ आस-पास की हवा को भी तरोताजा रखने में मदद करते हैं। इन्हीं पौधों में से एरेका पाम भी है। इसकी हरी-भरी और लंबी पत्तियां लिविंग रूम को एक अच्छा लुक तो देती ही है और इससे घर का माहौल भी अच्छा बना रहता है। लोग इस पौधे को घर के लिविंग रूम और ऐसे कई स्थानों पर लगाते हैं जहां से आपके घर की खूबसूरती कई गुना तक बढ़ जाए। वैसे तो इस पौधे की देखभाल की ज्यादा जरूरत नहीं होती है, लेकिन अगर आप थोड़ी सी भी लापरवाही करती हैं तो यह पौधा सूखने लगता है और लिविंग रूम की खूबसूरती भी कम होने लगती है। यूं कहा जाए कि सही देखभाल न मिलने की वजह से पौधा जल्दी खराब होने लगता है या फिर उतना घना नहीं हो पाता है जितना पहले था। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपका एरेका पाम का पौधा लंबे समय तक हरा-भरा और घना बना रहे, तो इसकी देखभाल से जुड़ी कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं एरेका पाम को घना और हेल्दी बनाने के आसान टिप्स।

सही मिट्टी का चुनाव करें

एरेका पाम की अच्छी ग्रोथ के लिए सबसे जरूरी चीज इसकी मिट्टी होती है। अगर इस पौधे की मिट्टी सही नहीं होती है तो यह पौधा सूखने लगता है और इसकी पत्तियां भी झड़ने लगती हैं। इस पौधे के लिए मिट्टी तैयार करते समय आपको 60% गार्डन सॉइल और 20% रेत मिलानी चाहिए। वहीं 10 से 15 % खाद मिलाकर मिट्टी तैयार करें। इस तरह की हल्की लेकिन थोड़ी सख्त मिट्टी में एरेका पाम की जड़ें बेहतर तरीके से बढ़ती हैं और पौधा ज्यादा समय तक हरा-भरा बना रहता है।

यह भी पढ़ें- एरेका पाम का पौधा उगाने और उसके रख-रखाव के लिए रखें इन बातों का ध्यान

तेज रोशनी में रखें और सीधी धूप से बचाएं

areca palm care tips

एरेका पाम को तेज रोशनी बहुत पसंद है, लेकिन इसे सीधी धूप में नहीं रखना चाहिए। अगर इसे तेज धूप में रख दिया जाता तो इसकी पत्तियां जल्दी ही पीली होने लगती हैं और पौधे की खूबसूरती भी कम हो जाती है। अगर आप इस पौधे को धूप दिखाना चाहती हैं, तो कोशिश करें कि सुबह की हल्की धूप ही दिखाएं। सुबह इस पौधे को एक से दो घंटे के लिए धूप में रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं घर में एरेका पाम रखने के ये अद्भुत फायदे

पत्तियों पर पानी का स्प्रे करें

इंडोर प्लांट्स के लिए नमी बहुत जरूरी होती है, लेकिन एरेका पाम को ओवर वाटरिंग से बचाना चाहिए। एरेका पाम की पत्तियों पर समय-समय पर पानी का स्प्रे करना अच्छा रहता है। इससे पत्तियां ताजी और चमकदार रहती हैं और पौधा तेजी से बढ़ता है। एरेका पाम की देखभाल में सबसे बड़ी गलती ओवर वाटरिंग होती है। इसलिए इसमें पानी देते समय पहले मिट्टी को चेक करें और मिट्टी सूखने पर ही इसे पानी दें।

कीड़ों से बचाने के लिए करें नीम ऑयल का स्प्रे

neem sprey in areca palm

कई बार एरेका पाम की पत्तियों पर धब्बे या कीड़े लग जाते हैं। ऐसे में आप नीम ऑयल स्प्रे का इस्तेमाल इसकी पत्तियों पर कर सकती हैं। अगर किसी पत्ती पर ज्यादा दाग या नुकसान दिखाई देते हैं तो उसे काट देना बेहतर होता है, जिससे बाकी पत्तियां सुरक्षित रहें। एरेका पाम को बहुत ज्यादा खाद की जरूरत नहीं होती। इसे हर 2 महीने में एक बार हल्का लिक्विड फर्टिलाइजर देना ही काफी होता है। इसके लिए आप कंपोस्ट या खाद को पानी में मिलाएं और कुछ समय बाद वही पानी पौधे में डाल दें। इससे पौधे की पत्तियां लंबे समय तक हरी-भरी बनी रहती हैं।

हफ्ते में एक बार मिट्टी की गुड़ाई करें

पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए मिट्टी का हल्का ढीला होना जरूरी होता है। इसलिए हफ्ते में एक बार मिट्टी की गुड़ाई जरूर करें। ऐसा करने से जड़ों तक हवा पहुंचती है और मिट्टी ज्यादा उपजाऊ बनती है। यही नहीं इससे पौधा ज्यादा तेजी से बढ़ता है और इसकी पत्तियां भी हरी-भरी बनी रहती हैं।

अगर आप भी यहां बताई टिप्स को फॉलो करेंगी तो एरेका पाम का पौधा ज्यादा हरा-भरा बना रहेगा और इसकी मिट्टी भी ज्यादा उपजाऊ रहेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।