
गेंदा एक ऐसा फूलदार पौधा है जो लगभग हर घर, बगीचे और बालकनी की शोभा बढ़ाता है। इसकी खासियत है कि यह कम देखभाल में भी अच्छी ग्रोथ देता है, लेकिन कई बार हम इस पौधे की इतनी देखभाल भी नहीं कर पाते हैं कि इसमें फूल निकलें। कई बार आपका पौधा तो खूब बढ़ता है, इसकी पत्तियां भी हरी-भरी दिखाई देती हैं, लेकिन फिर भी फूल नहीं आते हैं। ऐसे में हमें इसका सही कारण पता नहीं लग पाता है और ठीक से देखभाल न मिलने की वजह से कुछ ही दिनों में पौधा और पत्तियां भी सूखने लगती हैं। दरअसल गेंदे के पौधे में भरपूर फूल लाने के लिए कुछ जरूरी गार्डनिंग नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। सही मिट्टी का मिश्रण, समय पर खाद, संतुलित पानी की मात्रा, पर्याप्त धूप और नियमित कटाई-छंटाई ऐसे कई कारण हैं जो आपके पौधे की ग्रोथ के लिए जरूरी होते हैं। आइए माली के बताते कुछ सीक्रेट्स जानें जिससे आपके गेंदे के पौधे में भी अच्छी तरह से फूल खिल सकते हैं।
गेंदे के पौधे में ज्यादा फूल लाने का सबसे पहला और सबसे जरूरी सीक्रेट है सही मिट्टी तैयार करना। अगर मिट्टी ढीली, पोषक तत्वों से भरपूर और अच्छी ड्रेनेज वाली होगी, तो पौधा छोटे गमले में भी शानदार फ्लावरिंग देगा। इसलिए जब भी आप गेंदे का पौधा गमले में लगा रही हैं उसकी मिट्टी का ध्यान देना बहुत जरूरी है। अगर आप गेंदे का नया पौधा लगा रही हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। इसके लिए मिट्टी तैयार करने का अनुपात सही होना जरूरी है।
इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर सॉफ्ट मिक्स तैयार करें। ध्यान रखें कि गोबर की खाद जितनी पुरानी होगी उतनी ही पौष्टिक भी होगी। कम से कम 2 या 3 साल पुरानी खाद मिक्स करने की जरूरत है।

गेंदे का पौधा नर्सरी से लाने के अलावा आप बीज से भी बहुत आसानी से पौधा उगा सकती हैं और इससे पौधे में फूल भी ज्यादा मात्रा में निकलते हैं। पौधा तैयार करने के लिए बीज को हल्की नम मिट्टी में बोएं और ऊपर से पतली मिट्टी की परत डाल दें। 5 से 8 दिन में अंकुर निकल आएंगे। जब पौधा 3 से 4 इंच का हो जाए, तब इसे गमले में शिफ्ट कर दें। छोटे गमले, हैंगिंग बास्केट या ग्रो बैग इन सभी में गेंदे का पौधा अच्छी तरह बढ़ता है, बस इसकी मिट्टी सही होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- एक गेंदे के फूल से उगेंगे 10-15 पौधे, बस 2 मिनट का करना होगा यह काम; माली ने बताई है ट्रिक
छोटे गमले में पौधे को सीमित पोषण मिलता है, इसलिए नियमित इसकी फीडिंग जरूरी है। पौधे की रोपाई के 15 दिन बाद से लिक्विड फर्टिलाइजर देना शुरू करें। लिक्विड फर्टिलाइजर के लिए आप सरसों खली का घोल या घर पर तैयार होने वाली सब्जियों के छिलके का टॉनिक तैयार करें। हर 15 दिन में इनमें से कोई एक खाद पौधे में मिलाएं। एक बार कम्पोस्ट टी, अगली बार सरसों खली का घोल इस तरह बदल-बदल कर देने से गेंदे के पौधे में फ्लावरिंग तेजी से होती है।
यह भी पढ़ें- गेंदे के पौधे में अब खिलेंगे फूल ही फूल, इस 1 चीज को खाद में मिलाएं और पाएं हरा-भरा गार्डन
गेंदा एक फूलदार पौधा माना जाता है और इसे भरपूर धूप चाहिए। इस पौधे में रोज कम से कम 4 से 5 घंटे सीधी धूप मिलनी जरूरी है। अगर पौधा छाया में रहेगा तो इसमें पत्तियां तो आएंगी, लेकिन फूल बहुत कम बनेंगे। अगर आपके घर में धूप काफी कम आती है, तो गमले को ऐसी जगह रखें जहां ज्यादा समय तक रोशनी मिल सके। इसके अलावा पौधे की कटाई-छंटाई और सफाई भी जरूरी होती है।
Images: Shutterstock.com, freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।