
Plant Pruning Best Time:अगर आप बागवानी की शौकीन हैं, तो यकीनन आपके घर की छत या बालकनी में फूलों से लेकर सब्जियों के तमाम पौधे लगे होंगे। सर्दी का महीना जा रहा है तो अब ऐसे में मन में सवाल आता है कि पौधों को हरा-भरा और झाड़ जैसा बनाने के लिए फरवरी महीने में क्या करें, तो इसकी सीधा जवाब पौधों की सही तरीके से छंटाई करना है।
आमतौर पर पौधों का ध्यान रखने के लिए समय-समय पर खाद-पानी और दवाइयों का छिड़काव करते हैं, लेकिन उसकी छंटाई करना भूल या फिर तरीके से नहीं करते हैं। अगर आपके बगीचे में ढेर सारे फूलों के पौधे हैं और अब उसे गर्मी की सीजन के लिए तैयार करना चाहती हैं, तो आज के इस लेख में गार्डनर इंफ्लूएंसर कविता के बताए गए प्रूनिंग का तरीका बताने जा रहे हैं।
फरवरी वह समय है जब आप अपने बगीचे की काट-छांट करके उसे साल भर के लिए तैयार कर सकती हैं। सही समय पर की गई छंटाई न केवल पौधे को सही आकार बल्कि उसकी ग्रोथ को बढ़ाती और बीमारियों को दूर रखती है।

फरवरी गुलाब के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आपके बगीचे में गुलाब के पौधे में सूखी टहनियां ज्यादा हो गई हैं, तो उन्हें हटा दें। टहनी को तिरछा काटें ताकि उस पर पानी न रुके। इससे पौधे के निचले हिस्से तक धूप पहुंचती है और मार्च-अप्रैल में बड़े आकार के फूल खिलते हैं।
इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: गर्मियों की सब्जियों के लिए अभी से तैयार करें अपनी क्यारियां, जानें सही टिप्स
गर्मियों में खूब फूल देने वाले पौधों जैसे गुड़हल, बोगनविले और चांदनी के लिए फरवरी मेकओवर का समय है। सर्दियों में ये पौधे सो जाते हैं। फरवरी में इनकी छंटाई करने से इनमें नई शाखाएं निकलती हैं, जितनी ज्यादा नई शाखाएं होंगी, गर्मियों में उतने ही ज्यादा फूल आएंगे।

अगर आपके पास नींबू, अमरूद या अनार के पेड़ हैं, तो उनकी छंटाई का यह आखिरी मौका है, जो टहनियां एक-दूसरे के ऊपर चढ़ रही हों या जो जमीन की ओर झुक रही हों, उन्हें काट दें। नींबू के पेड़ में पतली और लंबी सीधी टहनियां को हटा देना चाहिए क्योंकि वे फल नहीं देतीं और पौधे की ऊर्जा सोख लेती हैं।
अगर आपने अपने बगीचे में अपराजिता, मधुमालती या अंगूर की बेलों के पौधे लगा रखा है, तो इस समय ट्रिम करना बहुत जरूरी है। सर्दियों में ये बेलें अक्सर सूख जाती हैं या उलझ जाती हैं। फरवरी में पुरानी और बेजान कड़ियों को हटा देने से बसंत के आते ही इनमें तेजी से हरियाली छा जाती है।

अगर आपके बगीचे में सब्जियों के पौधे लगा रखा है, तो आप फरवरी महीने में छंटाई करना बहुत जरूरी है। खासकर अगर आपने पिछले साल से अपने गार्डेन में मिर्च या बैंगन के पौधे हैं, तो उनकी ऊपरी छंटाई कर दें।
छंटाई के बाद मिट्टी की गुड़ाई करें और उसमें गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट डालें। इससे पुराना पौधा ही नए पौधे की तरह फल देने लगेगा।
इसे भी पढ़ें- Spring Season Flower Plants: स्प्रिंग सीजन में लगाएं ये प्लांट, फूलों से सज जाएगी आपकी बालकनी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।