herzindagi
spring flower plant name

Spring Season Flower Plants: स्प्रिंग सीजन में लगाएं ये प्लांट, फूलों से सज जाएगी आपकी बालकनी

Balcony Plants Name For Spring Season: अगर आप बसंत के मौसम में अपनी बालकनी को फूलों से सजा हुआ बनाना चाहती हैं, तो अभी लगा लें फूलों के पौधे। खास बात कम पैसे में नर्सरी में मिल जाएंगे ये प्लांट्स-
Editorial
Updated:- 2026-02-04, 17:46 IST

Low Maintenance Spring Flower Plants: घर को सजाने के साथ वे लोग जो नेचर को पसंद करते हैं। अपने घर की छत-बालकनी और गार्डन एरिया को सजाने के लिए फूलों के पौधे लगाते हैं। खिले-खिले फूल ने केवल मन को शांति देते हैं बल्कि घर की शोभा भी बढ़ाते हैं। सर्दियों की कड़ाके की ठंड कम होती है और फरवरी मार्च की गुनगुनी धूप खिलती है। अगर आप बागवानी के शौकीन हैं, तो यह सबसे सुनहरा मौका होता है। इस मौसम में पौधों को न तो बहुत ज्यादा ठंड झेलनी पड़ती है और न ही झुलसाने वाली गर्मी, जिससे फूलों की ग्रोथ बहुत तेजी से होती है।

अगर आप अपनी बालकनी को फूलों से सजाना है, तो स्प्रिंग सीजन के फूलों का चुनाव सबसे बेहतर है। सही पौधों का चुनाव आपकी साधारण सी दिखने वाली बालकनी की तस्वीर बदल देगा। इन पौधों की खास बात यह है कि आप इन्हें कम दामों में नर्सरी या फिर आस-पास के गार्डन एरिया से फ्री में ला सकती हैं। नीचे पढ़ें-

पेटूनिया (Petunia)

Petunia flower

स्प्रिंग सीजन का सबसे फेमस पौधा पेटूनिया है। यह कई रंगों जैसे बैंगनी, गुलाबी, सफेद और लाल में आता है। इसकी खासियत यह है कि यह बहुत घने तरीके से फैलता है। अगर आप इसे हैंगिंग बास्केट में लगाएंगे, तो यह पूरी बास्केट को फूलों से ढंक लेगा, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगता है।

  • पेटुनिया के लिए भुरभुरी मिट्टी और गमला लें।
  • अब नर्सरी से लाए गए पौधे को लगाएं।
  • इस पौधे को 5-6 घंटे की सीधी धूप की जरूरत होती है।
  • मिट्टी की ऊपरी सतह सूखने पर ही पानी दें।
  • ज्यादा फूल पाने के लिए सूखे फूलों को हटाते रहें।
  • हर 15 दिन में लिक्विड खाद दें।

इसे भी पढ़ें- एक गेंदे के फूल से उगेंगे 10-15 पौधे, बस 2 मिनट का करना होगा यह काम; माली ने बताई है ट्रिक

पैंसी (Pansy)

Petunia plant growing tips

अगर आपको ऐसे फूल पसंद हैं जो तितली या 'बिल्ली के चेहरे' जैसे दिखते हों, तो पैंसी जरूर लगाएं। ये छोटे गमलों के लिए परफेक्ट होते हैं। इनके गहरे मखमली रंग और दो-तीन रंगों का मिश्रण आपकी बालकनी को एक आर्टिस्टिक लुक देता है। इन्हें बहुत ज्यादा सीधी धूप की जरूरत नहीं होती, इसलिए कम धूप वाली बालकनी के लिए ये बेस्ट हैं।

  • पैंसी उगाने के लिए सबसे पहले मिट्टी, खाद और कोको-पीट का मिश्रण तैयार करें।
  • इसके बाद इन फूलों के बीजों या नर्सरी से लाए पौधों को छोटे गमलों में लगाएं।
  • इन्हें ऐसी जगह रखें जहां सुबह की 3-4 घंटे की धूप मिले।
  • मिट्टी में नमी बनाए रखें लेकिन पानी जमा न होने दें।

डहेलिया (Dahlia)

Dahlia plant growing tips

अगर आपको बड़े आकार के फूल पसंद हैं, तो डहेलिया आपकी पहली पसंद होना चाहिए। इसके फूल काफी बड़े और कई पंखुड़ियों वाले होते हैं। इसे थोड़े बड़े गमले की जरूरत होती है और इसे सहारा देने के लिए एक लकड़ी की स्टिक लगानी पड़ती है। डहेलिया के चटख रंग दूर से ही लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं।

  • डहेलिया के पौधे को बीजों से उगा सकती हैं।
  • इसे लगाने के लिए अच्छी खाद वाली मिट्टी और बड़ा गमला चुनें।
  • पौधे को 3-4 इंच गहरा लगाएं और मिट्टी में नमी रखें।
  • इसे 6-8 घंटे की सीधी धूप और बड़े फूलों के लिए सहारे की जरूरत होती है।

वर्बेना (Verbena)

Verbena plant cre tips

वर्बेना छोटे-छोटे फूलों के गुच्छों वाला पौधा है। यह देखने में बहुत ही डेलिकेट और खूबसूरत लगता है। यह पौधा जमीन पर फैलने वाला या गमले से नीचे लटकने वाला होता है, इसलिए इसे भी हैंगिंग पॉट्स में लगाना अच्छा रहता है। यह चिलचिलाती धूप को भी काफी हद तक बर्दाश्त कर लेता है।

  • वर्बेना उगाने के लिए मिट्टी और चौड़ा गमला लें।
  • इन प्लांट को कटिंग से आसानी से लगाया जा सकता है।
  • पौधे को ऐसी जगह रखें जहां 5-6 घंटे की भरपूर धूप मिले।
  • मिट्टी सूखने पर ही पानी दें और ज्यादा फूलों के लिए समय-समय पर छंटाई करें।

इसे भी पढ़ें- गुड़हल के पौधे में क्यों नहीं खिल रहे फूल? जानें 5 बड़े कारण और उपाय

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- freepik, shutterstock


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।