
बालकनी सुंदर दिखाई दे। इसके लिए हम अक्सर ऐसी चीजों को डेकोरेट करते हैं, जो दिखने में सुंदर हो। साथ ही इससे आपकी बालकनी को जो भी देखे वो तारीफ करें। आजकर इसके लिए लोग सबसे ज्यादा पौधों को सजाते हैं। पौधे लगाने के बाद हर तरफ हरियाली नजर आती है, लेकिन अगर इसमें ही हमें कोई कलर ऐड करना होता है, तो ऐसे में हम फूलों वाले पौधों को लगाते हैं, ताकि इसे लगाने के बाद कुछ कलर ऐड हो सके। इस बार फूलों के आने का इंतजार न करें, बल्कि आप पत्तियों से अपनी बालकनी को सजाएं। इसके लिए आप 3 ऐसे प्लांट को लगा सकती हैं, जिसे लगाने के बाद आपकी बालकनी अच्छी नजर आएगी। साथ ही आपको फूल या कलर ऐड करने के लिए अन्य चीज की जरूरत नहीं पड़ेगी।
रेड अग्लाओनेमा अपनी चमकदार लाल और गहरी हरी पत्तियों के साथ घर के किसी भी कोने को खूबसूरत बना सकता है। इसे लगाने के बाद आपकी बालकनी और भी ज्यादा अच्छी लग सकती है। यह कम रोशनी वाली बालकनी या घर के अंदर रखने के लिए सबसे बेहतरीन पौधा है। इसकी देखभाल करना बहुत आसान है और यह कम पानी में भी सालों-साल हरा-भरा बना रहता है। अगर आप बिना फूलों के अपनी बालकनी को सजाना चाहते हैं, तो यह शानदार लुक देने वाला सबसे अच्छा विकल्प है।

अल्टरनैंथेरा अपनी लाल, गुलाबी और बैंगनी रंग की पत्तियों के कारण किसी का भी ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। इसकी छोटी और घनी पत्तियों की वजह से यह छोटे गमलों या बालकनी की मेज पर रखने के लिए एक बेहतरीन सजावटी पौधा है। इसे आप बालकनी के किसी भी कोने में लगाकर सजा सकती हैं। ऐसे में अगर आप कम जगह में ज्यादा रंग भरना चाहते हैं, तो यह पौधा आपकी बालकनी के लिए सबसे अच्छा चुनाव है।
यह भी पढ़ें- एलोवेरा का पौधा हो रहा है पतला और पीला? मिट्टी में डालें यह खास खाद, पत्तियां हो जाएंगी मोटी और जेल से भरपूर
पर्पल हार्ट बैंगनी पत्तियों वाला एक प्लांट होता है। यह आपकी बालकनी को एक बेहद खूबसूरत और अलग लुक देता है। इसे आप गमलों के अलावा हैंगिंग बास्केट या बालकनी की रेलिंग पर भी लगा सकती हैं, जहां से इसकी बेलें नीचे लटकती हुई बहुत सुंदर लगती हैं। इस पौधे की खासियत यह है कि इसे जितनी अच्छी धूप मिलती है, इसका बैंगनी रंग उतना ही गहरा और चमकदार हो जाता है। यह एक ऐसा पौधा है, जिसे आप किसी भी मौसम में अपनी बालकनी में लगा सकती हैं। इसकी देखभाल करने की भी ज्यादा जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में पीली पड़ने लगी हैं Money Plant की पत्तियां? किचन की इन चीजों से बनाएं Fertilizer, पौधा दिखेगा हरा-भरा
इन पत्तियों वाले पौधों को आप बालकनी में सजाएं, जिन्हें लगाने के बाद आपकी बालकनी में रंग ही रंग नजर आएंगे। इससे आपके प्लांट बालकनी में अच्छे लगेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik/ Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।