
गर्मी का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाएं अपने घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और घर को रॉयल टच देने के लिए कई प्रयास करती है। कुछ महिलाएं बालकनी में अलग-अलग तरह के पौधे भी लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी बालकनी को खूबसूरत बनाने के लिए एक से एक खूबसूरत गर्मी के लायक पौधे की तलाश में है, तो आज हम आपको इस खबर में कुछ बेल डिजाइंस बताएंगे, जो आपकी बालकनी की शोभा को बढ़ा देंगे।
हर महिला अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए तरह-तरह के प्रयास करती हैं। वे न सिर्फ डेकोरेशन के सामान शामिल करती हैं, बल्कि अलग-अलग तरह के डिजाइनर पौधे और बेलें भी शामिल करती हैं। अगर आप भी अपनी बालकनी को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आप अपनी बालकनी में इस तरह की खूबसूरत मधुमालती की बेल को लगा सकती हैं।

आप अपनी बालकनी को खूबसूरत बनाने के लिए इस तरह की चमेली या जैस्मिन बेल को भी बालकनी में लगा सकती हैं। ऐसी बेल आसानी से बालकनी में पनप सकती हैं और यह गर्मी में लगाने के लिए भी बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इस बेल में लगने वाले खूबसूरत फूल भी आपकी बालकनी की शोभा को बढ़ाने में मदद करेंगे। आप इस तरह की बेल को नर्सरी से खरीद सकती हैं।

बालकनी में लगाने के लिए बोगनवेलिया भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है, जिसे आप अपने घर की बालकनी में लगाकर बालकनी की शोभा को दोगुनी कर सकती है। इस तरह की बेल में लगने वाले फुल आपकी बालकनी के इंवाइरोमेंट को भी चेंज कर देंगे और घर की खूबसूरती को भी बढ़ा देंगे। इस बेल की मदद से आपकी बालकनी दूर से देखने में अट्रैक्टिव और शानदार लगेगी।

यह भी पढ़ें- Gardening Tips: मधुमालती के पौधे में आएंगे गुच्छों में फूल, बस मिट्टी में डालें 10 रुपये की यह 1 सफेद चीज
यही नहीं आप चाहें, तो अपने घर की बालकनी को रॉयल टच देने के लिए और खासकर गर्मी के मौसम में बालकनी में लगाने के लिए पौधे तलाश रही हैं, तो अब आप पौधे नहीं बल्कि इस तरह की अपराजिता बेल को शामिल कर अपनी बालकनी को रॉयल और गॉर्जियस लुक दे सकती है। ऐसी बेल बालकनी में लगाने के लिए एक बेस्ट चॉइस हो सकती है।

आप अपने घर की बालकनी के लिए इस तरह की खूबसूरत पैशन फ्लावर (कृष्ण कमल) बेल को भी शामिल कर सकती हैं। इस तरह की बेल को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से ऑर्डर कर घर बैठें मांगा सकती हैं या फिर बाजार में नजदीकी नर्सरी में भी आपको ऐसी बेल मिल जाएगी। इस तरह की बेल बालकनी में लगाने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

यह भी पढ़ें- गर्मियों की सुबह होगी ताजगी से भरपूर, चमेली के तेल को इस तरह से बनाएं रूटीन का हिस्सा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Pinterest/HEDGE Garden Design & Nursery/Aishwarya Saras/Dream Big/Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।