
Modern Wall Hanging Planters Ideas: आजकल छोटे घरों और फ्लैट्स में जगह की कमी के कारण गार्डनिंग करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन वॉल हैंगिंग प्लांटर्स बेहतरीन तरीका है। इससे छोटी सी बालकनी या बेडरूम को बिना फर्श पर जगह घेरे हुए लग्जरी और मॉर्डन लुक दे सकती हैं। दीवारों पर ग्रीनरी न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाती है बल्कि हवा को फ्रेश करता है। इन प्लांटर्स की मदद से आप अपने कमरे के खाली कोनों को एक वाइब्रेंट वर्टिकल गार्डन में बदल सकती हैं। सही प्लांट और स्टाइलिश स्टैंड्स का चुनाव आपके सिंपल से कमरे को महंगे होटल के जैसा आलीशान बना सकता है।
आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे हैंगिंग प्लांटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपनी बालकनी और लीविंग रूम में लगा सकती हैं।

अगर आप अपने बेडरूम या बालकनी को बोहो-चिक और विंटेज लुक देना चाहती हैं, तो मैक्रम धागों से बने हैंगर्स बेस्ट हैं। ये हाथ से बुने हुए सूती धागों के स्टैंड होते हैं जिनमें आप कांच या मिट्टी के गमले रख सकते हैं। जब इनमें मनी प्लांट या स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स जैसी बेलें नीचे की ओर लटकती हैं, तो यह दीवार लग्जरी फील देता है। देता है।
इसे भी पढ़ें- Modern Balcony Railing Design: बालकनी को दें लक्जरी लुक, ये मॉडर्न ग्रिल डिजाइन्स बदल देंगे आपके घर का हाल

अगर आप अपनी बालकनी की दीवार को हरा-भरा रखना चाहती हैं, तो फेल्ट फैब्रिक से बने पॉकेट प्लांटर्स बेस्ट हैं। इनमें कई छोटे-छोटे पॉकेट्स होती हैं जिनमें आप अलग-अलग तरह के छोटे पौधे जैसे फर्न, पेटुनिया या पुदीना लगा सकती हैं। यह आपकी दीवार पर एक रियल वॉलपेपर जैसा दिखता है, जो देखने में मॉर्डन और अट्रैक्टिव लगता है।

लग्जरी लुक के लिए मेटल के बने जियोमेट्रिक शेप वाले प्लांटर्स चुनें। तांबे या काले रंग के त्रिकोणीय और षट्कोणीय स्टैंड बेडरूम की दीवारों पर बहुत सुंदर लगते हैं। इनमें आप कम पानी वाले सक्यूलेंट्स या कैक्टस लगा सकती हैं। ये न केवल पौधे रखने के काम आते हैं बल्कि अपने आप में एक बेहतरीन वॉल-आर्ट भी हैं।

अगर आपका घर छोटा है, तो आप फ्लोटिंग शेल्फ पर छोटे-छोटे गमले रखना एक क्लासिक तरीका है। आप अपनी दीवार पर लकड़ी के छोटे फ्रेम लगा सकती हैं और उनमें छोटे सिरेमिक पॉट्स रख सकती हैं। लकड़ी और ग्रीनरी का मेल घर में एक नेचुरल और वार्म माहौल देता है, जो बेडरूम डेकोरेशन के लिए बेस्ट है।

अगर आपके पास समय कम है, तो आप सेल्फ वॉटरिंग रेलिंग वाले प्लाटंर ले सकती हैं। इनकी खासियत इनका सेल्फ-वॉटरिंग सिस्टम होता है। ये कई रंगों में उपलब्ध हैं, जो आपकी फीकी पड़ चुकी बालकनी को नया और मॉर्डन लुक दे सकते हैं।

सिरेमिक वॉल पॉट प्लांटर आपके घर को एक एलिगेंट और लग्जरी लुक देने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। इनका चमकदार फिनिश और आकर्षक डिजाइन सादी दीवारों को भी जीवंत बना देता है। ये टिकाऊ होते हैं और इनमें नमी लंबे समय तक बनी रहती है, जो मनी प्लांट और सक्यूलेंट्स के लिए एकदम सही है।

ग्लास टेरारियम वॉल प्लांटर घर के अंदर इंडोर गार्डन बनाने का सबसे बेस्ट तरीका है। इनका ट्रांसपेरेंट लुक बेडरूम और बालकनी को मिनिमलिस्टिक और लग्जरी फील देता है। इनमें रंगीन कंकड़ और छोटे पौधों का इस्तेमाल करके आप रुम को नेचर वाला लुक दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Garden Lighting Ideas: गार्डन लाइटिंग से रात में जगमगाएगा आपका बगीचा, जानें 5 स्मार्ट तरीके
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।