herzindagi
plants in old utensils

कड़ाही हो या केतली, पुराने बर्तनों में ऐसे उगाएं खूबसूरत पौधे; अपनी बालकनी को दें यूनिक और विंटेज लुक

पुराने रसोई के बर्तनों को फेंकने के बजाय, उन्हें अपनी बालकनी या बगीचे के लिए खूबसूरत प्लांटर में बदलें। यह किफायती और पर्यावरण के अनुकूल तरीका आपके घर को एक अनोखा विंटेज लुक देगा। लेख में बताया गया है कि कड़ाही, केतली जैसे बर्तनों को कैसे तैयार करें और उनमें कौन से पौधे लगाएं, साथ ही सजाने के टिप्स भी दिए गए हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-30, 19:03 IST

अक्सर हमारे घर की रसोई में कुछ ऐसे बर्तन होते हैं जो पुराने पड़ जाते हैं या टूट भी जाते हैं। जैसे काली पड़ी पुरानी कड़ाही, बिना हैंडल की केतली, पुरानी बाल्टियां या स्टील के डिब्बे,अक्सर हम इन्हें कबाड़ में बेच देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही पुराने बर्तन आपकी बालकनी या गार्डन को एक बेहद खूबसूरत विंटेज और यूनिक लुक दे सकते हैं? पुराने बर्तनों का इस्तेमाल गमले के रूप में करना आजकल एक बड़ा ट्रेंड बन गया है। यह न केवल किफायती है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पुराने बर्तनों का इस्तेमाल कैसे करें। पढ़ते हैं आगे...

पुराने बर्तनों को कैसे तैयार करें?

किसी भी बर्तन में पौधा लगाने से पहले उसे प्लांटर बनाने के लिए कुछ बुनियादी बातें जरूरी हैं-

  • पौधों की जड़ों को सड़ने से बचाने के लिए बर्तन के नीचे एक छेद करना सबसे जरूरी है। अगर बर्तन धातु का है, तो कील और हथौड़े की मदद से नीचे एक या दो छोटे छेद कर लें।
  • अगर बर्तन बहुत ज्यादा काला या पुराना दिख रहा है, तो आप उस पर ऑयल पेंट या एक्रिलिक कलर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप उन पर मांडना, मधुबनी या कोई भी ज्यामितीय डिजाइन बनाकर उन्हें आर्ट पीस बना सकते हैं।
  • लोहे की कड़ाही या बाल्टी है, तो अंदर की तरफ थोड़ा 'एंटी-रस्ट' पेंट लगा दें ताकि वह मिट्टी और पानी के संपर्क में आने पर जल्दी खराब न हो। 

1 - 2026-01-29T123523.230

किस बर्तन में कौन सा पौधा लगाएं?

  • केतली का इस्तेमाल आप 'शो-पीस' की तरह कर सकते हैं। इसमें मनी प्लांट, स्पाइडर प्लांट या छोटे कैक्टस बहुत खूबसूरत लगते हैं। केतली की टोंटी से लटकती बेलें बालकनी को एक विंटेज कैफे जैसा लुक देती हैं।
  • कड़ाही चौड़ी और उथली होती है, इसलिए यह सक्यूलेंट्स के लिए बेस्ट है। आप इसमें एक छोटा सा 'डिस्क गार्डन' या 'फेयरी गार्डन' बना सकते हैं। इसमें अलग-अलग तरह के छोटे रंग-बिरंगे पत्थर और छोटे पौधे लगाकर इसे सेंटरपीस बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - क्लिनिक की चमक-धमक में न आएं, इलाज शुरू कराने से पहले ऐसे करें डॉक्टर के लाइसेंस की असलियत की जांच

  • इनमें आप पुदीना, तुलसी या धनिया जैसे हर्ब्स उगा सकते हैं। इन्हें आप अपनी रसोई की खिड़की पर भी रख सकते हैं। 

2 - 2026-01-29T123520.979

विंटेज लुक देने के टिप्स

अपनी बालकनी को आकर्षक बनाने के लिए इन बर्तनों को अलग-अलग ऊंचाई पर रखें। आप केतली को रस्सी की मदद से लटका  भी सकते हैं। बर्तनों के साथ थोड़ी पुरानी लकड़ी की सीढ़ी या जूट की रस्सियों का इस्तेमाल करने से गार्डन को एक 'देसी और रॉ' लुक मिलता है।

इसे भी पढ़ें - 28 से 1 फरवरी तक का सफर, आखिर क्यों बदली गई बजट पेश करने की तारीख? जानें इसके पीछे का बड़ा कारण

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।