-1769672771828.webp)
आज कल मार्केट में फर्जी डॉक्टर की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में मरीज जब भी अपना इलाज करने जाते हैं तो उनके मन में यह सवाल उठता है कि वे जिससे इलाज करवा रहे हैं क्या वह फर्जी तो नहीं है। यदि आपके मन में भी ऐसा सवाल उठता है और आप ये पता लगाना चाहते हैं कि आपका डॉक्टर फर्जी है या नहीं, तो बता दें कि यहां दिए गए कुछ तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फर्जी डॉक्टर की पहचान कैसे की जाए। पढ़ते हैं आगे...
डॉक्टर न केवल आपको दवा देता है बल्कि वह आपके जीवन का फैसला भी लेता है। ऐसे में सही डॉक्टर से इलाज करवाना बेहद जरूरी होता है। यदि आप किसी भी डॉक्टर के पास जा रहे हैं तो रजिस्ट्रेशन चेक करने से पहले आप जान सकते हैं कि डॉक्टर कानूनी रूप से इलाज कर भी सकता है या नहीं।

ऐसे में याद रखें कि आप नाम, डॉक्टर की डिग्री, रजिस्ट्रेशन मेडिकल काउंसलिंग की जानकारी बेहद आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, आजकल लोग फर्जी जानकारियां दे रहे हैं, लेकिन बता दे क्या आप ऑनलाइन चेक करवा सकते हैं।
ऐसे में आप सबसे पहले एनएमसी की इंडियन मेडिकल रजिस्टर की वेबसाइट पर जाएं। वहां पर डॉक्टर का नाम पता कर सकते हैं बल्कि स्टेट मेडिकल काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन नंबर भी पता कर सकते हैं। ऐसे में बता दे कि डॉक्टर का पूरा नाम, कौन सी डिग्री डॉक्टर उसके पास है, रजिस्ट्रेशन एक्टिव है या नहीं आदि ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - Digital Assets क्या है? कैसे हुई इसकी दुनिया में सुरक्षित और शानदार शुरुआत
अगर सभी जानकारी डॉक्टर के दावे से मैच कर जाती है तो आपका डॉक्टर असली है। अगर डॉक्टर का नाम लिस्ट में नहीं मिलता है तो इसका मतलब कुछ गड़बड़ है या डॉक्टर रजिस्टर्ड ही नहीं है।
-1769684764355.jpg)
इसे भी पढ़ें - ऑनलाइन ठगी पर लगेगी लगाम, UPI का नया अपडेट बताएगा कि पैसा किसे जा रहा है; जानें यहां
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।