herzindagi
doctor fake

फर्जी डॉक्टर बोला- जल्दी पैसे भेजो और खाली हो गया अकाउंट, जानें कैसे करे Fake Doctor की पहचान

अस्पतालों में 'फर्जी डॉक्टर' बनकर ठग मरीजों के परिजनों को लाखों का चूना लगा रहे हैं। ये ठग गंभीर मरीजों के परिवार वालों से तत्काल इंजेक्शन या सर्जरी के नाम पर यूपीआई से पैसे मांगते हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-02-09, 17:53 IST

अस्पताल एक ऐसी जगह है, जहां इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से सबसे कमजोर होता है। इसी मजबूरी और जल्दबाजी का फायदा उठाकर अब ठगों ने एक नया तरीका निकाला है,'फर्जी डॉक्टर' बनकर लूट करना। हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहाँ ठगों ने सफेद कोट पहनकर और गले में स्टेथोस्कोप डालकर मरीजों के परिजनों को लाखों रुपये का चूना लगाया है। इस केस ने लोगों के मन में कई सवाल पैदा कर देते हैं। ऐसे में ये जानना बनता है कि कैसे फेक डॉक्टर बनकर ठगी की जा रही है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अस्पताल में कैसे फेक डॉक्टर्स अपनी पहचान छुपाए घूम रहे हैं। पढ़ते हैं आगे...

कैसे होती है यह ठगी?

बता दें कि इन ठगों का तरीका बहुत ही सोची-समझी चाल जैसा होता है। वे अस्पताल में डॉक्टर के वेश में घूमते हैं और ऐसे मरीजों को निशाना बनाते हैं, जिनकी स्थिति बेहद ही गंभीर होती ह। 

2 - 2026-02-09T163300.477

 वे परिवार वालो के पास जाकर कहते हैं, "मरीज की हालत बिगड़ रही है, तुरंत एक इंजेक्शन या सर्जरी की जरूरत है। अस्पताल के काउंटर पर लाइन लंबी होगी, आप जल्दी से इस UPI नंबर पर पैसे भेज दीजिए ताकि हम तुरंत दवा मंगा सकें।

इसे भी पढ़ें - Ghaziabad Passport Scam: ₹1.5 लाख में बन रहा था 'नकली पासपोर्ट', ऐसे करें असली और फर्जी की पहचान

 ऐसी स्थिति में घबराए हुए परिवार वाले बिना सोचे-समझे पैसे ट्रांसफर कर देते हैं और ठग वहां से नौ-दो-ग्यारह हो जाता है। जब तक असली डॉक्टर राउंड पर आता है, तब तक परिजनों के लाखों रुपये डूब चुके होते हैं।

1 - 2026-02-09T163302.612

कैसे करें नकली और असली डॉक्टर की पहचान कैसे करें?

  • अस्पताल के शोर-शराबे और तनाव में ठगों को पहचानना मुश्किल हो सकता है। लेकिन आपके पता होना चाहिए कि कोई भी फेमस और बड़ा अस्पताल या वहां का डॉक्टर आपसे सीधे कैश या अपने निजी मोबाइल नंबर (UPI) पर पैसे नहीं मांगेगा। हॉस्पिटल का सारा लेन-देन हमेशा ऑधिकारिक बिलिंग काउंटर पर ही होता है।
  • अस्पताल के हर स्टाफ और डॉक्टर के पास एक ऑफिशियल पहचान पत्र होता है। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध लगे, तो उसका आईडी कार्ड जरूर देखें।
  • यदि कोई नया डॉक्टर आकर आपसे पैसों की मांग करता है, तो तुरंत वॉर्ड में मौजूद नर्स या ड्यूटी मैनेजर से उसके बारे में पूछें।
  • डॉक्टर हमेशा दवा या टेस्ट के लिए आधिकारिक लेटरहेड पर पर्ची लिखकर देते हैं। केवल जुबानी तौर पर पैसे मांगना ठगी का बड़ा संकेत है।
  • ठग हमेशा आपको डराएंगे कि देर हो गई तो मरीज को कुछ हो जाएगा। ऐसे समय में शांत रहें और अस्पताल के आधिकारिक नियमों का ही पालन करें।

इसे भी पढ़ें - ऑनलाइन ट्रांजैक्शन फेल हो जाए और पैसे कट जाएं? जानें अपना रिफंड पाने का तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।