-1770633700074.webp)
डिजिटल दुनिया में जहां सुविधाएं बढ़ रही हैं, वहीं, ठगी के नए-नए तरीके भी सामने आ रहे हैं। आजकल 'PAN 2.0' के नाम पर एक खतरनाक स्कैम तेजी से फैल रहा है। यह घोटाला दिखने में बेहद साधारण और सरकारी सूचना जैसा लगता है, लेकिन इसका असली मकसद आपकी मेहनत की कमाई पर डाका डालना है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि PAN 2.0 स्कैम क्या है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि
pan card 2.0 स्कैम कैसे लोगों के अकाउंट खाली कर रहा है। पढ़ते हैं आगे...
भारत सरकार ने हाल ही में पैन कार्ड के अपग्रेडेशन (PAN 2.0) की घोषणा की है। जालसाज इसी सरकारी अपडेट का फायदा उठा रहे हैं। वे लोगों को ईमेल या व्हाट्सएप पर मैसेज भेजते हैं, जिसमें वे ये दावा करते हैं कि आपका पुराना पैन कार्ड अमान्य होने वाला है या नया QR कोड वाला पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहा क्लिक करें।
-1770633909780.jpg)
ऐसे में जैसे ही कोई यूजर उस लिंक पर क्लिक करता है, उसके डिवाइस में एक मैलवेयर इंस्टॉल हो जाता है। इसके जरिए ठग आपके फोन या कंप्यूटर का पूरा कंट्रोल हासिल कर लेते हैं और पलक झपकते ही बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं।
यह स्कैम सिर्फ बैंक बैलेंस नबीं लूटता। आपकी चुराई गई पर्सनल जानकारी (जैसे आधार, पैन नंबर और ओटीपी) को डार्क वेब पर भी बेचा जाता है। इसका इस्तेमाल करके ठग आपके नाम पर फर्जी बैंक लोन ले सकते हैं। इससे अलग आपके नाम से GST रजिस्ट्रेशन कराकर टैक्स चोरी या मनी लॉन्ड्रिंग कर सकते हैं। साथ ही ये जानकारी आपके सोशल मीडिया अकाउंट्स का इस्तेमाल करने की अनुमति भी दे देती है।
इसे भी पढ़ें - Ghaziabad Passport Scam: ₹1.5 लाख में बन रहा था 'नकली पासपोर्ट', ऐसे करें असली और फर्जी की पहचान
आयकर विभाग या कोई भी सरकारी संस्था कभी भी सीधे ईमेल पर लिंक भेजकर जानकारी या बैंकिंग डिटेल्स नहीं मांगती, साथ ही ओटीपी भी नहीं मांगती।
-1770633925849.jpg)
सरकारी वेबसाइटों की पहचान उनके डोमेन से होती है- वे हमेशा '.gov.in' पर खत्म होती हैं। यदि किसी लिंक में स्पेलिंग गलत है या वह संदिग्ध लग रहा है, तो वह निश्चित रूप से फ्रॉड है।
इसे भी पढ़ें - ऑनलाइन ट्रांजैक्शन फेल हो जाए और पैसे कट जाएं? जानें अपना रिफंड पाने का तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।