herzindagi
Aadhaar Loan Fraud

Aadhaar Loan Fraud: आपके आधार कार्ड पर क‍िसी और ने तो नहीं ले रखा है लोन? घर बैठे मिनटों में चेक करने का तरीका जानें

आधार कार्ड हमारे ल‍िए एक जरूरी दस्‍तावेज है। ब‍िना इसके हमारा कोई भी काम नहीं हो सकता है। हर जगर आपको इसकी फोटो कॉपी देनी ही होती है। हालांक‍ि कई बार ठग इसका गलत फायदा उठाकर लोन ले लेते हैं। ऐसे में कुछ आसान तरीकों से घर बैठे पता कर सकती हैं क‍ि कहीं आपके नाम पर भी ताे कोई फर्जी लोन नहीं चल रहा है?
Editorial
Updated:- 2026-01-13, 12:59 IST

Aadhaar Loan Fraud: आज के समय में आधार कार्ड के ब‍िना कोई भी काम नहीं होता है। बैंक अकाउंट खुलवाना हो, ट्र‍ेन या फ्लाइट की ट‍िकट बुक करना हाे, लोन लेना हो या घर ही क्‍यों न खरीदना हाे, आधार कार्ड की ड‍िमांड हर जगह होती है। हालांक‍ि, कई बार इसको लेकर फर्जीवाड़ा भी देखने को म‍िलता है। कई लोगों को तब झटका लगता है, जब अचानक बैंक से रिकवरी कॉल आती है या उनका क्रेडिट स्कोर गिर जाता है।

हालांक‍ि, अच्छी बात ये है कि आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में ये पता लगा सकती हैं कि आपके नाम पर कोई लोन चल रहा है या नहीं। आज हम आपको इसे पता करने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

loan fraud linked to your aadhaar card (1)

कैसे होता है आधार लोन फ्रॉड?

कई बार लोग अनजाने में आधार की कॉपी या डिटेल्स कहीं शेयर कर देते हैं। ठग इसी का गलत इस्‍तेमाल कर लेते हैं। वो आपके नाम पर लोन ले लेते हैं। शुरू में तो आपको कुछ भी मालूम नहीं चलता है, लेकिन बाद में नोटिस या कॉल आने पर इसकी जानकारी होती है।

यह भी पढ़ें- आखिर क्या है Ghost Tapping Scam, जो बिना किसी मैसेज के बैंक बैलेंस कर देता है जीरो?

कैसे पता लगाएं क‍ि आपके नाम पर लोन है या नहीं?

अगर आप भी ये पता करना चाहती हैं क‍ि आपके नाम पर आधार कार्ड के जर‍िए क‍िसी ने लोन तो नहीं ले रखा है तो कुछ आसान स्‍टेप्‍स फॉलो कर सकती हैं-

  • आप CIBIL, Experian या Equifax जैसी क्रेडिट एजेंसियों की वेबसाइट पर जा सकती हैं
  • चाहें तो www.cibil.com पर भी रिपोर्ट देख सकती हैं
  • इन वेबसाइट पर पैन कार्ड, आधार से जुड़ी बेसिक डि‍टेल्‍स डालनी होती है
  • इसके बाद आपकी पूरी क्रेडिट हिस्ट्री सामने आ जाती है

अगर रिपोर्ट में कोई ऐसा लोन दिखे, जो आपने नहीं लिया तो आपको समझने की जरूरत है क‍ि क‍िसी और ने आपके आधार का गलत इस्‍तेमाल करके लोन ले ल‍िया है। ये तरीका अपनाकर आप भी घर बैठे फ्रॉड का पता लगा सकती हैं।

आधार और बैंक अकाउंट से लोन स्टेटस कैसे देखें?

कई बैंक और NBFC अपने ऐप या वेबसाइट पर भी ये फैस‍िल‍िटी देते हैं।

  • बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करें
  • आधार नंबर डालें
  • OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें

इसके बाद आपके नाम से जुड़े सभी लोन की जानकारी दिख जाएगरी। कोई अनजान लोन दिखे तो तुरंत बैंक से संपर्क करें।

फर्जी लोन दिखे तो कहां करें शिकायत?

अगर आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में फर्जी लोन नजर आए RBI के Sachet पोर्टल (sachet.rbi.org.in) पर शिकायत दर्ज कर सकती हैं। इसके अलावा आप नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम सेल में भी रिपोर्ट कर सकती हैं।

loan fraud linked to your aadhaar card (2)

इन बातों पर दें ध्‍यान

यह भी पढ़ें- Aadhaar PVC Card के लिए अब 50₹ नहीं, देने होंगे इतने रुपये; UIDAI ने जारी किए नए रेट्स

तो अगर आप भी फ्रॉड से बचना चाहती हैं तो समय-समय पर आधार या बैंक का स्‍टेटस चेक करती रहें। इससे कोई भी फ्रॉड होने पर आपको समय से पहले जानकारी म‍िल जाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Ai generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।