
Aadhaar PVC Card Price Hike: आधार कार्ड के बिना अब कोई भी काम संभव नहीं हो सकता है। चाहे घर लेना हो, ट्रैवल करना हो या अपनी पहचान साबित करनी हो, ये सबसे जरूर दस्तावेज है। पहले तो आधार कार्ड कागज में बनकर आता था लेकिन अब लोग अपना आधार कार्ड प्लास्टिक में बनवाना चाहते हैं। इसे ही PVC Aadhaar Card कहा जाता है। इसे बनवाने के लिए धारकों को 50 रुपये जमा करने होते थे।
हाल ही में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार PVC कार्ड बनवाने की फीस बढ़ा दी है। नया रेट लागू हो चुका है। ऐसे में अगर आप भी PVC आधार कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। आइए जानते हैं कि नया रेट क्या है और आप घर बैठे इसे कैसे ऑर्डर कर सकती हैं?
-1767856200050.jpg)
UIDAI के मुताबिक, अब आधार PVC कार्ड बनवाने के लिए 50 रुपये नहीं बल्कि 75 रुपये देने होंगे। इस चार्ज में टैक्स भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में अगर आप ऑनलाइन ऑर्डर करती हैं या ऑफलाइन बनवाती हैं, दोनों जगह ही आपको 75 रुपये देने होंगे।
यह भी पढ़ें- मात्र 50 रुपये में घर पहुंच जाएगा आपका PVC Aadhar Card, यहां जानें ऑर्डर करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका
UIDAI ने साफ बताया है कि कार्ड बनाने का खर्च पहले के मुकाबले बढ़ा दिया गया है। दरअसल, PVC कार्ड का मटेरियल, प्रिंटिंग, सिक्योर फीचर्स और स्पीड पोस्ट से सेफ डिलीवरी, इन सब पर खर्च थोड़ा ज्यादा आ रहा था। इसी वजह से फीस बढ़ाई गई है।
Waiting for your #AadhaarPVCCard? Don’t worry!
— Aadhaar (@UIDAI) January 5, 2026
You may now track its delivery status anytime, from anywhere.
Just scan the QR code or visit the link below.
To track your dispatch status at source, visit myAadhaar portal : https://t.co/4k2YjTw4BM
To track the delivery status of… pic.twitter.com/6PACvgRylh
PVC आधार कार्ड, आधार का ही एक मजबूत और टिकाऊ फाॅर्मेट है। ये बिल्कुल ATM या डेबिट कार्ड जैसा होता है। कागज वाले आधार की तुलना में ये जल्दी खराब नहीं होता। अगर ये पानी में गिर भी जाए तो खराब नहीं होता है। फटने या मुड़ने की टेंशन नहीं रहती है। खास बात तो ये है कि इसमें सिक्योरिटी के लिए QR कोड, होलोग्राम, माइक्रोटेक्स्ट जैसे फीचर्स भी होते हैं।
आपको बता दें कि ऑर्डर मिलने के बाद UIDAI करीब 5 वर्किंग डे में कार्ड प्रिंट कर देता है। इसके बाद इंडिया पोस्ट की स्पीड पोस्ट से कार्ड भेजा जाता है। इसमें कुल 10 से 15 दिन का समय आराम से लग जाता है।
यह भी पढ़ें- केवल 2 मिनट में Aadhaar Card पर अपडेट कर पाएंगी Mobile Number, जानें क्या है तरीका
ऑफलाइन कार्ड बनवाने के लिए आप पास के आधार सेवा केंद्र जाकर भी PVC आधार कार्ड के लिए आवेदन कर सकती हैं। इसमें भी आपको कार्ड मिलने में 10 दिन का समय लग सकता है।
-1767856210488.jpg)
तो अगर आप भी सेफ और टिकाऊ ऑप्शन देख रही हैं तो PVC कार्ड आपके लिए सही रहेगा। जो लोग Aadhaar PVC Card का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्होंने इसे बेस्ट बताया है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।