Thu Feb 26, 2026 | Updated 04:27 AM IST
herzindagi
cibil score

Cibil Score क्यों अच्छा होना चाहिए?

सिबिल स्कोर का 700 से अधिक होना न केवल लोन और क्रेडिट कार्ड के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करता है। अच्छा स्कोर होने पर बैंक और वित्तीय संस्थान आपको भरोसेमंद मानते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-25, 16:42 IST

सिबिल स्कोर का बेहद अच्छा होना जरूरी है। अगर सिबिल स्कोर से कम है तो आपको दिक्कत हो सकती है। वहीं, अगर 700 से ज्यादा स्कोर है तो न केवल लोन पाना आसान हो जाता है बल्कि कई और भी फायदे होते हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि सिबिल स्कोर का अच्छा होना क्यों जरूरी है। अगर आप भी इसके बारे में जानना चाहती हैं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सिबिल स्कोर का अच्छा होना क्यों जरूरी है। पढ़ते हैं आगे...

सिबिल स्कोर क्यों अच्छा होना चाहिए?

  • बता दें, सिविल स्कोर सिर्फ लोन और क्रेडिट कार्ड तक सीमित नहीं होता है बल्कि यह आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर सकता है। जब आपका सिबिल स्कोर अच्छा होगा तो न केवल बैंक बल्कि फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट भी आपको भरोसेमंद ग्राहक मानेंगे।

cibil score (6)

  • कई बार सिबिल स्कोर आपके बिजनेस पार्टनर या मकान मालिक भी देखते हैं। ऐसे में इसके होने से कई तरह के लाभ हो सकते हैं।
  • बता दें कि यदि सिबिल स्कोर 700 से ऊपर है तो इससे आपको एक फायदा यह भी मिलता है कि लोन पर आपको कम ब्याज देना पड़ेगा। बैंक और एनबीएफसी अच्छे ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए ब्याज दर बेहद ही कम कर देते हैं, जिससे कि आप फाइनेंशियल प्लानिंग कर सके और कर्ज का बोझ हल्का रख सकें।

इसे भी पढ़ें - अचानक क्यों कम हुआ आपका क्रेडिट स्कोर? ईएमआई में देरी के अलावा हो सकते हैं ये 5 कारण

  • जब आपका सिविल स्कोर 700 के ऊपर होता है तो बैंक और लोन कंपनियां आपको बेहद आसानी से लोन दे देती हैं। जैसे पर्सनल लोन, कार लोन या हाउसिंग लोन आपको भी जल्दी मिल जाते हैं और उनके प्रोसेसिंग भी ज्यादा लंबी नहीं होती है।
  • जब क्रेडिट स्कोर अच्छा होता है तो क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी बढ़ जाती है। बैंक अपने ग्राहकों को ज्यादा लिमिट देता है जो ज्यादा उधार लेने और उसे चुकाने का बल रखते हैं। ज्यादा लिमिट होने से यह फायदा भी होता है कि आप खर्च ज्यादा कर सकते हैं और साथ ही आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो भी अच्छा रहता है। 

cibil score (7)

  • जब आपका क्रेडिट स्कोर 700 से ऊपर होगा तो प्री-अप्रूव्ड ऑफर्स भी मिल सकते हैं। चाहे वह लोन के हो या क्रेडिट कार्ड के ऐसे ऑफर्स पर डॉक्यूमेंटेशन ज्यादा नहीं होता और पैसे जल्दी मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें - आधार ऑथेंटिकेशन फेल... सर्वर डाउन या गलत नंबर, जानें क्यों आपके फोन तक नहीं पहुंच रहा है ओटीपी?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।