Sat Feb 21, 2026 | Updated 04:25 AM IST
herzindagi
credit score

अचानक क्यों कम हुआ आपका क्रेडिट स्कोर? ईएमआई में देरी के अलावा हो सकते हैं ये 5 कारण

अक्सर लोग सोचते हैं कि ईएमआई समय पर भरने से क्रेडिट स्कोर अच्छा रहता है, लेकिन यह अचानक गिर भी सकता है। इसके मुख्य कारणों में क्रेडिट यूटिलाइजेशन का अधिक होना, एक साथ कई लोन के लिए आवेदन करना आदि गलतियां शामिल हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-20, 19:17 IST

एक  अच्छा क्रेडिट स्कोर आपकी कमाई का आईना होता है। जब भी आप फ्यूचर में घर, कार, पर्सनल लोन लेते हैं तो बैंक सबसे पहले आपका क्रेडिट स्कोर ही देखा है। ऐसे में लोगों का मानना है कि अपनी किश्त या ईएमआई समय पर भरकर उनका क्रेडिट स्कोर अच्छा होगा, लेकिन बता दें कि कई बार क्रेडिट स्कोर अचानक से नीचे गिर जाता है और लोगों को उसके पीछे के कारण के बारे में भी पता नहीं होता। अगर आप भी इसके पीछे के कारण के बारे में जानना चाहती हैं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्रेडिट स्कोर के अचानक से गिरने के पीछे क्या कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

अचानक से क्यों गिर जाता है क्रेडिट स्कोर?

आपकी क्रेडिट कार्ड की कुल लिमिट में से आप कितना हिस्सा इस्तेमाल करते हैं, उसे क्रेडिट यूटिलाइजेशन कहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आपकी लिमिट 1 लाख रुपये है और आप हर महीने 90 हजार रुपये खर्च कर रहे हैं, तो आपका स्कोर गिर सकता है। ऐसे में आपको अपनी लिमिट का केवल 30% से 40% ही इस्तेमाल करना चाहिए। ज्यादा खर्च करना यह बता सकता है कि आप पूरी तरह मांगे गए पैसों पर निर्भर हैं।

Credit score (3)

बता दें कि जब भी आप किसी लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं, तो बैंक आपकी रिपोर्ट चेक करता है, जिसे 'हार्ड इंक्वायरी' कहा जाता है। यदि आप एक साथ कई बैंकों में लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो आपकी प्रोफाइल पर कई हार्ड इंक्वायरी दर्ज हो जाती हैं। इससे क्रेडिट ब्यूरो को लगता है कि आप क्रेडिट के लिए ऐसा कर रहे हैं और आपका स्कोर कम कर दिया जाता है।

पुराने लोन या पुराने क्रेडिट कार्ड अकाउंट को बंद करना भी आपके स्कोर को प्रभावित कर सकता है। क्रेडिट स्कोर की गणना, आपका क्रेडिट कितना पुराना है, इस पर मायने रखता है। जब आप कोई पुराना अकाउंट बंद करते हैं, तो आपके क्रेडिट की उम्र कम हो जाती है, जिससे स्कोर में गिरावट आ सकती है।

इसे भी पढ़ें -बैंक लॉकर से सामान गायब होने पर क्या है RBI की गाइडलाइंस, जानें कैसे मिलेगा 100 गुना तक मुआवजा?

एक अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखने के लिए जैसे होम लोन, कार लोन और अन्य लो जैसे- पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड का बैलेंस होना जरूरी है। यदि आपके पास केवल असुरक्षित कर्ज ही ज्यादा हैं, तो यह आपके प्रोफाइल के लिए जोखिम भरा माना जाता है और स्कोर पर नकारात्मक असर डालता है।

Credit score (2)

कई बार आपके रिकॉर्ड में किसी और की गलती या तकनीकी खामी की वजह से गलत जानकारी दर्ज हो जाती है। मुमकिन है कि किसी और ने आपकी आईडी पर लोन ले लिया हो या बैंक ने आपके बंद हो चुके लोन को 'एक्टिव' दिखा रखा हो। ऐसी गलतियां क्रेडिट स्कोर को भारी नुकसान पहुंचाती हैं। 

इसे भी पढ़ें -आधार ऑथेंटिकेशन फेल... सर्वर डाउन या गलत नंबर, जानें क्यों आपके फोन तक नहीं पहुंच रहा है ओटीपी?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।