herzindagi
image

आखिर क्या है Ghost Tapping Scam, जो बिना किसी मैसेज के बैंक बैलेंस कर देता है जीरो?

What is Ghost Tapping Scam: इन द‍िनों एक खतरनाक तरह का डिजिटल फ्रॉड सामने आया है। इसे घोस्ट टैपिंग स्कैम का नाम द‍िया गया है। इस तरह का स्‍कैम उन लोगों के साथ ज्‍यादा होता है जो टूरिस्ट जगहों पर जाना पसंद करते हैं। दरअसल, स्‍कैमर्स भीड़भाड़ वाली जगहों पर ही लोगों को श‍िकार बना रहे हैं। यहां हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-09, 15:09 IST

हम सभी को घूमने फ‍िरने का बहुत शौक होता है। कुछ लोग तो ऐसे है क‍ि हर दो महीने पर घूमने नि‍कल जाते हैं। वहीं, आजकल ऑनलाइन पेमेंट का जमाना है। तो जब हम घूमने जाते हैं तो पेमेंट भी ऑनलाइन ही करते हैं। इसमें बस कार्ड या फोन टैप करने पर ही पूरा पेमेंट हो जाता है।

ये फैस‍िल‍िटी भले ही आपको आसान लगती है लेक‍िन अब ये फ्रॉड की बड़ी वजह भी बनती जा रही है। इसे ही Ghost Tapping Scam कहा जा रहा है। ये सबसे खतरनाक तरह कर स्‍कैम है क्योंक‍ि इसमें न तो कोई OTP आता है, न कोई मैसेज, फिर भी अकाउंट से पैसे निकल जाते हैं। आज हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं-

What is Ghost Tapping Scam (2)

क्‍या है Ghost Tapping Scam?

Ghost Tapping एक तरह का डिजिटल स्कैम है, जिसमें फ्रॉड NFC टेक्‍न‍िक का गलत इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या फोन में Tap-to-Pay फीचर ऑन है, तो स्कैमर आपके बिल्कुल पास आकर चुपचाप पेमेंट कर सकता है। जब वो आपके साथ धोखाधड़ी करेंगे तो आपको पता भी नहीं चलेगा और आपका अकाउंट भी खाली हो जाएगा।

कैसे काम करता है ये स्‍कैम? (How Ghost Tapping Scam Works)

आजकल Google Pay जैसे कई ऑनलाइन पेमेंट वाले एप्‍स और कॉन्टैक्टलेस कार्ड में NFC टेक्‍न‍िक होती है। स्कैमर अपने पास एक खास मशीन या बदला हुआ मोबाइल रखते हैं। भीड़ वाली जगहों जैसे एयरपोर्ट, बाजार, मेले या टूरिस्ट स्पॉट पर वो आपके बहुत करीब आ जाते हैं। कई बार नकली दुकानदार बनकर टैप करने को कहते हैं और कई बार बिना बताए ही ट्रांजैक्शन हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Call Forwarding Scam: भूलकर भी डायल न करें ये USSD कोड, वरना खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट; आख‍िर क्‍या है स्कैमर्स का नया तरीका?

लोग आसानी से शिकार क्यों बन जाते हैं?

जब भी आप ट्रैवल करती हैं तो जल्दी-जल्‍दी में पेमेंट करने के लिए टैप-टू-पे का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। भीड़ में फोन या कार्ड पर ध्यान कम रहता है। कई बार छोटे अमाउंट कटते हैं, इसलिए तुरंत शक भी नहीं होता है। बाद में आपको मालूम चलता है क‍ि आपका अकाउंट तो खाली हो गया है।

क्या टैप-टू-पे सेफ नहीं है? (Is Tap-To-Pay Safe)

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि टैप-टू-पे वैसे तो सेफ होता है, लेक‍िन भीड़-भाड़ वाली जगहों और अनजान दुकानों पर इसका गलत इस्‍तेमाल लोग कर लेते हैं। इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

What is Ghost Tapping Scam (1)

Ghost Tapping Scam से कैसे बचें?

  • जरूरत न हो तो फोन में NFC फीचर बंद रखें
  • RFID-ब्लॉकिंग वॉलेट या कार्ड कवर का इस्तेमाल आप जरूर करें
  • हर ट्रांजैक्शन के लिए अलर्ट को ऑन रखें
  • स्टॉल या दुकानों पर टैप-टू-पे से बचना चाह‍िए
  • मोबाइल वॉलेट में भी फिंगरप्रिंट या फेस लॉक जरूर लगाएं

यह भी पढ़ें- आपका स्मार्टफोन खुद ही बता सकता है क्या है उसके अंदर खराबी? बस नोट कर लें ये सीक्रेट कोड्स

तो अगर आप भी इस तरह‍ के फ्रॉड से बचना चाहती हैं तो थोड़ी सी सावधानी आपको जरूर बरतनी चाह‍िए। इससे आप एक बड़े नुकसान से खुद को बचा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Ai generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।