Fri Feb 13, 2026 | Updated 02:42 PM IST
herzindagi
valentine day scam alert

Valentine's Day Scam Alert: प्यार के चक्कर में कहीं खाली न हो जाए बैंक अकाउंट, वैलेंटाइन डे पर इन ऑनलाइन स्कैम्स से रहें सावधान

वैलेंटाइन वीक सात फरवरी से शुरू हो जाता है। ये पूरा हफ्ता प्‍यार करने वालों के ल‍िए बहुत खास होता है। लोग कई तरह के सरप्राइज प्‍लान करते हैं। वहीं Valentine Day 2026 को खास बनाने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग तो करते ही हैं। इसका फायदा स्‍कैमर्स उठाते हैं। हम आपको बता रहे हैं क‍ि आपको क‍िन बातों का ध्‍यान रखना चाह‍िए।
Editorial
Updated:- 2026-02-12, 14:59 IST

Valentine Day 2026: वैलेंटाइन डे आते ही कपल्स कई तरह की प्लानिंग करते हैं। ये दिन प्यार करने वालों के लिए बहुत खास होता है। लोग एक दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं, कुछ लोग ट्रिप पर जाते हैं तो कुछ डेट नाइट प्लान कते हैं। ये दिन जितना कपल्स के लिए खास होता है, उतना ही फ्रॉड भी इन दिनों बढ़ जाता है। दरअसल, लोग गिफ्ट्स या सरप्राइज देने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं।

यहीं पर साइबर फ्रॉड लोगों के साथ ठगी करते हैं। उन्हें मालूम होता है कि इस दौरान लोग शॉपिंग करने में ज्यादा सोचते नहीं हैं। ऐसे में आपकी ये लापरवाही आपका अकाउंट खाली करवा सकती है। हम आपको बता रहे हैं कि इस दौरान कौन-कौन से फ्रॉड ज्यादा होते हैं और उनसे कैसे बचा जाए? आइए जानते हैं-

valentine day scam alert (1)

रोमांस के नाम पर धोखाधड़ी

आपको बता दें कि ठग नकली प्रोफाइल बनाकर डेटिंग ऐप या सोशल मीडिया पर दोस्ती करते हैं। आपके करीब आ जाते हैं और फिर कुछ परेशानी बताकर आपसे पैसे मांग लेते हैं। ऐसे में आपको पैसे देने से बचना चाहिए। इसके अलावा कोई भी वीडियो कॉल न रिसीव करें।

यह भी पढ़ें- UPI पेमेंट अटकने के बाद भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट

फेक शॉपिंग वेबसाइट

वैलेंटाइन डे पर बंपर डिस्काउंट के साथ कई नई वेबसाइट दिखने लगती हैं। इनमें ज्वेलरी, परफ्यूम, घड़ी या चॉकलेट बहुत कम रेट में मिलते हैं।, लेकिन ऑर्डर के बाद या तो सामान आता ही नहीं, या बहुत बेकार क्वालिटी का आता है। खरीदारी से पहले रिव्यू जरूर देखें।

सरप्राइज गिफ्ट वाला मैसेज

कई लोगों को मैसेज या ईमेल आता है कि उनके नाम से कोई गिफ्ट्स भेजा गया है। इसके लिए लोग लिंक पर क्लिक कर देते हैं। इसमें एड्रेस या कुछ अमाउंट भरने को कहा जाता है। ऐसे लिंक पर क्लिक करते ही आपकी पर्सनल डिटेल्स दूसरों के पास पहुंच जाती है। अगर आपने कुछ ऑर्डर नहीं किया है, तो ऐसे मैसेज को नजरअंदाज करें।

यह भी पढ़ें- WhatsApp Video Call पर रोमांस करना सेफ या रिस्की? क्या ऑटोमैटिक वीडियो होती है रिकॉर्ड, एक्सपर्ट से जानें

valentine day scam alert (2)

कैसे रहें सेफ?

  • किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।
  • OTP, पासवर्ड या बैंक डिटेल किसी से शेयर न करें।
  • बहुत सस्ते ऑफर के झांसे में न आएं।

यह भी पढ़ें- कहीं आपके पास भी तो नहीं आया फर्जी ई-चालान का मैसेज? असली और नकली SMS की पहचान करने के ये हैं आसान तरीके

वैलेंटाइन डे प्यार का दिन है, लेकिन इस दौरान फ्रॉड के मामले भी बढ़ जाते हैं। ऐसे में आपको ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।