Tue Mar 31, 2026 | Updated 08:07 AM IST HZ Awards 2026
scam alert

Cyber Alert: फास्टैग हेल्पलाइन के नाम पर हो रही है ठगी, फेक लिंक्स और कॉल से ऐसे रहें सुरक्षित

डिजिटल इंडिया में फास्टैग ने टोल प्लाजा पर राहत दी है, पर ठग इसके नाम पर धोखाधड़ी कर रहे हैं। वे फर्जी वेबसाइट और हेल्पलाइन बनाकर लोगों को लुभाते हैं, जिससे बैंक खाते की जानकारी चोरी हो जाती है। 
Editorial
Updated:- 2026-03-24, 17:07 IST

डिजिटल इंडिया के इस दौर में फास्टैग (FASTag) ने टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइनों से तो राहत दिलाई है, लेकिन सावधानी न बरतने पर यह आपके बैंक खाते के लिए खतरा भी बन सकता है। बता दें कि आज के समय  में ठगी लोग फास्टैग रिचार्ज और हेल्पलाइन के नाम पर ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये जानना तो बनता है कि ये स्कैम कैसे होते हैं और आप इनसे कैसे बच सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फास्टैग हेल्पलाइन और रिचार्ज कैसे आपके लाखों छीन सकता है। पढ़ते हैं आगे...

फास्टैग के नाम पर कैसे होता है फ्रॉड?

  • ठग गूगल पर फर्जी वेबसाइट बनाते हैं और सोशल मीडिया पर सबको अपनी तरफ खींचने के लिए रिचार्ज ऑफर के एडवरटाइजमेंट चलाते हैं। ऐसे में वे एनुअल पास पर भारी डिस्काउंट का लालच देते हैं।

1 - 2026-03-24T164108.062

  • ये लोग NHAI जैसे ऑफिशियल नाम और लोगो का यूज करते हैं। इनका URL असली वेबसाइट से इतना मिलता-जुलता होता है कि पहली नजर में फर्क करना मुश्किल हो जाता है।
  • बता दें कि जैसे ही आप इन फर्जी लिंक्स पर क्लिक करते हैं, आपसे वाहन की डिटेल, फोन नंबर और बैंकिंग जानकारी मांगी जाती है।
  • आपके द्वारा पेमेंट करते ही पैसा म्यूल अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है। अंत में न तो रिचार्ज मिलता है और न ही कोई पास, बल्कि आपकी बैंकिंग डिटेल चोरी हो जाती है।

इसे भी पढ़ें - QR Code असली है या नकली? पेमेंट से पहले ध्यान रखें ये बातें वरना हो जाएगा स्कैम

लापरवाही के कारण क्या हो सकता है?

अगर आप फास्टैग रिचार्ज में सावधानी नहीं बरतते, तो बैंक खाते से पैसे कट सकते हैं। वहीं बैंक डिटेल और निजी डेटा लीक हो सकता है। इससे अलग आपके फोन नंबर का गलत इस्तेमाल हो सकता है। फर्जी कॉल और मैसेज आने लगते हैं, जिससे स्कैमर आपको चूना लगा सकते हैं। डबल पेमेंट या फास्टैग ब्लॉक होने जैसी समस्याएं आ सकती हैं।

2 - 2026-03-24T164105.612

बचाव के लिए जरूरी सावधानियां

  • आपको हमेशा ऑफिशियल 'My FASTag' ऐप या अपने बैंक की वेबसाइट से ही रिचार्ज करना है।
  • गूगल पर मिलने वाले किसी भी रैंडम कस्टमर केयर नंबर पर भरोसा न करें।
  • सोशल मीडिया पर दिख रहे 'भारी डिस्काउंट' वाले लिंक्स पर क्लिक करने से बचें।
  • रिचार्ज करते समय ब्राउज़र में 'https://' जरूर चेक करें।
  • अपने फोन में रिमोट एक्सेस ऐप (जैसे Anydesk) इंस्टॉल न करें।
  • ओटीपी (OTP), पिन या पासवर्ड किसी के साथ शेयर नहीं करें।

इसे भी पढ़ें - Scam Alert: कम कीमत का लालच और फिर... जानिए क्यों मच्छरदानी बेचने वालों को घर के अंदर बुलाना पड़ सकता है भारी?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।