
डिजिटल के इस दौर में जहां सब कुछ ऑनलाइन होने लग गया है वही सफर को और सरल बनाने के लिए फास्टैग की सुविधा भी बेहद उपयोगी है, लेकिन इस सुविधा को लेकर भी कई लोग निशाना बन रहे हैं। आपको पता होगा कि फास्टैग से संबंधित एक एनुअल पास होता है, जिसके माध्यम से आप पूरे साल बिना पेमेंट किए कहीं भी सफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक बार में एक तय राशि जमा करनी होती है। वहीं, अब इसको लेकर भी कई फर्जी वेबसाइट और एप्स बनने लग गई हैं, जिसके माध्यम से लोग काफी फ्रॉड कर रहे हैं। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि किस तरीके से यह फ्रॉड हो रहा है और नकली वेबसाइट की पहचान कैसे की जाए। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फर्जी लोग कैसे लोगों को फास्टैग के बहाने ठग रहे हैं। पढ़ते हैं आगे...
बता दें, हाल ही में जयपुर में एक नकली वेबसाइट एनएचएआई की बनाई गई, जहां पर हू-बहू नकल तैयार कर दी। इस तरीके से डिजाइन, लोगो और लेआउट बनाया गया कि लोग उसे असली समझ बैठे और पेमेंट करने लगे। इस तरह उन लोगों ने न जानें कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया।
-1770982308319.jpg)
उन लोगों ने वेबसाइट पर क्यूआर कोड भी दिया। जहां पर पेमेंट के लिए ₹3000 की राशि दी जाती थी और जैसे ही व्यक्ति उसे स्कैन करता था, खाते से सारे ही पैसे चले जाते थे और व्यक्ति को पता ही नहीं चलता था कि उसके पैसे कहां गए। मिनटो में होने वाला यह खेल लोगों का लाखों करोड़ों नुकसान कर रहा है। ऐसे में बता दें कि यदि समय रहते ही इस बात का पता चल जाए कि कौन सी वेबसाइट असली होने नकली तो इस ठगी से बचा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें - क्या छंटनी के डर ने छीन ली करियर ग्रोथ? जानिए क्यों 'सेफ गेम' खेलने को मजबूर हैं भारतीय
यदि आपको कोई पास खरीदना है तो सबसे पहले आप राजमार्ग यात्रा एप या बैंक पोर्टल की वेबसाइट पर ही जाएं। इन वेबसाइट के अंत में यदि आपको कोई संदिग्ध इंग्लिश शब्द या अक्षर दिखाई दे तो समझ जाएं कि वह गलत है। कभी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। जब भी किसी क्यूआर कोड को स्कैन करें तो उसको पहले जांच लें कि वह असली है या नकली है, तुरंत पेमेंट ना करें। यदि भुगतान करते वक्त किसी व्यक्ति का नाम दिख रहा है तो भूलकर भी भुगतान न करें। बैंक डिटेल्स ओटीपी या कार्ड जानकारी किसी लिंक में भूलकर भी सांझा ना करें।
-1770982329319.jpg)
बता दें कि 1930 हेल्पलाइन नंबर हर वक्त आपके लिए मौजूद है। इस नंबर पर साइबर धोखाधड़ी दर्ज की जा सकती है।
इसे भी पढ़ें -अब जापान के वीजा पर घूम सकेंगे ये शानदार देश, लिस्ट देख कर आज ही प्लान करें ट्रिप
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।