herzindagi
 japanese visa

अब जापान के वीजा पर घूम सकेंगे ये शानदार देश, लिस्ट देख कर आज ही प्लान करें ट्रिप

जापानी वीज़ा धारक भारतीयों के लिए खुशखबरी है। अब वे जापान के वीज़ा के साथ कई अन्य देशों की यात्रा आसानी से कर सकते हैं। 1 अप्रैल 2024 से भारतीय जापान का ई-वीज़ा शुरू होने के बाद यह सुविधा और बढ़ गई है। मेक्सिको, जॉर्जिया, यूएई, फिलीपींस, ताइवान और सिंगापुर जैसे देशों में वीज़ा ऑन अराइवल या विशेष शर्तों पर प्रवेश मिल सकता है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय यात्रा सरल हो गई है। 
Editorial
Updated:- 2026-01-27, 23:51 IST

जिन लोगों के पास जापान का वीजा है, उन लोगों के लिए खुशखबरी है। अब वह सिर्फ जापान ही नहीं बल्कि जापान के वीजे से कई दूसरे देशों में भी आसान तरीके से यात्रा कर सकते हैं। जी हां, अगर आपके पास जापान का वीजा है तो एक मजबूत ट्रैवल डॉक्यूमेंट के रूप में देखा जा सकता है। ऐसे में 1 अप्रैल 2024 से भारतीय जापान का ई-विजा शुरू होने के बाद यात्रा से जुड़े फायदे ले सकते हैं। ऐसे में इसकी पूरी जानकारी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप जापान की वजह से कहां-कहां ट्रेवल कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

जापानी वीजा पर भारतीय घूम सकते हैं ये देश

मेक्सिको (Mexico): अपनी गोल् सभ्यता और खूबसूरत समुद्र तटों के लिए मशहूर मेक्सिको भारतीय ट्रैवल को सबसे बड़ी राहत देता है। यदि आपके पास जापानी वीजा है, तो आप यहां 180 दिनों तक रुक सकते हैं। यह लंबी छुट्टियों के लिए बेहतरीन जगह है।

travel tips 

जॉर्जिया (Georgia): यूरोप और एशिया की सीमा पर स्थित यह देश अपनी 'वाइन' और पहाड़ों के लिए जाना जाता है। भारतीय यात्रियों को यहां 90 दिनों तक रुकने की अनुमति मिलती है। बर्फ से ढके पहाड़ और पुराने चर्च यहां के मुख्य आकर्षण हैं।

इसे भी पढ़ें - Budget 2026: क्या होता है डिसइनफ्लेशन और डिफ्लेशन? बजट भाषण सुनने से पहले जरूर जान लें ये 2 शब्द

यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE):  जो लोग दुबई और अबू धाबी जाना चाहते हैं उनके लिए इन शहरों की सैर अब आसान है। जापानी वीजा रखने वालों को यहां वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है। आप अपनी यात्रा के उद्देश्य के आधार पर यहां 14 से 60 दिनों तक का समय बिता सकते हैं।

फिलीपींस (Philippines): आइलैंड लवर्स के लिए यह स्वर्ग है। वैध जापान वीजा और रिटर्न टिकट होने पर आप 14 दिनों तक यहां की सफेद रेत का मजा ले सकते हैं। बता दें कि जरूरत पड़ने पर इसे 7 दिन और बढ़ाया जा सकता है।

travel

ताइवान (Taiwan): आधुनिक तकनीक और नाइट मार्केट्स के शौकीनों के लिए ताइवान बेस्ट है। आपको बस एक ऑनलाइन ट्रैवल ऑथराइजेशन फॉर्म भरना होगा और आप 14 दिनों तक यहाँ घूम सकते हैं।

सिंगापुर (Singapore): अगर आप जापान जा रहे हैं और रास्ते में सिंगापुर पड़ता है, तो आप 96 घंटों (4 दिन) के लिए बिना वीजा के शहर घूम सकते हैं। बता दें कि इसे विजा फ्री ट्रांजिट फैसिलिटी (VFTF) कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें - Budget 2026 Expectations: अटल पेंशन योजना पर टिकी महिलाओं की निगाहें, क्या इस बार बढ़ेगी पेंशन की राशि और सब्सक्राइबर्स की सीमा?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।