-1769070414755.webp)
सरकार जल्द ही हम लोगों के सामने इस साल का बजट पेश करने वाली है। ऐसे में लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। खासतौर पर महिलाओं के मन में अटल पेंशन योजना को लेकर सवाल हैं। अभी हाल ही में अटल पेंशन योजना से जुड़ी एक खबर सामने आई, जिसके मुताबिक स्कीम की समय सीमा बढ़ाई गई। जी हां, यूनियन कैबिनेट ने बुधवार को अटल पेंशन योजना को फाइनेंशियल ईयर 2030-31 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी। इसके बाद से लोगों के मन में खुशी की लहर दौड़ गई। साथ ही महिलाओं के मन में भी ये सवाल उठने लगे कि जिस तरह पेंशन योजना की समयसीमा बढ़ी है उसी तरह क्या बजट में पेंशन का अमाउंट भी बढ़ाया जाएगा? ऐसे में इससे जुड़ी जानकारी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बजट को लेकर अटल पेंशन योजना में बदलाव हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
बता दें कि गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाली प्रिया मित्तल को इस बार के बजट से काफी उम्मीदे हैं। खासतौर पर उनका मानना है कि अटल पेंशन योजना में उन्हें काफी फायदा हो सकता है।

अभी तक अटल पेंशन योजना के दौरान सब्सक्राइबर्स को ₹1000 से ₹5000 तक की न्यूनतम गारंटीड मंथली पेंशन दी जाती है। बता दें कि सब्सक्राइब करके उम्र के आधार पर मंथली योगदान 42 रुपए से लेकर 1454 रुपए निश्चित किया गया है।
जब सरकार से पूछा गया कि अटल पेंशन योजना का अमाउंट बढ़ेगा तो उनकी तरफ से जानकारी मिली कि इससे जुड़ी कोई तैयारी नहीं की गई है। उनका कहना है कि अगर पेंशन बढ़ाई गई तो सब्सक्रिप्शन अमाउंट भी बनेगा। ऐसे में सब्सक्राइबर्स पर ज्यादा आर्थिक दबाव बढ़ जाएगा। ऐसे में अभी वर्तमान में जो नियम-शर्तें लागू हैं, उन्हीं को जारी रखा जाएगा।
इसे भी पढ़ें - आधार कार्ड का लॉक और अनलॉक फीचर कैसे करता है काम? बैंक फ्रॉड और डेटा चोरी से बचने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
आंकड़ों के मुताबिक, अटल पेंशन योजना में अभी 8,75,17,419 लोग जुड़े हैं। ऐसे में यह संख्या कुल मिलाकर लगभग 8.4 करोड़ होती है। इसके अलावा ₹1000 की पेंशन स्लेव में 86.91 प्रतिशत और ₹2000 की पेंशन के लिए 3 प्रतिशत ₹3000 की पेंशन के लिए 1.41%, 4000 की पेंशन के लिए 0.53% और ₹5000 की अधिकतम पेंशन में 8 पॉइंट 15% यानी 68.7 लाख सब्सक्राइबर्स का नाम दर्ज किया गया है।

नोट - बजट पेश होने पर ही पता चलेगा कि इस बार अटल पेंशन योजना के अमाउंट में कितना बदलाव किया गया है। वहीं, इस योजना का उद्देश्य बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देना है ताकि रिटायरमेंट के बाद भी लोगों को अपनी एक पेंशन मिलती रहे।
इसे भी पढ़ें -Tax Refund अटका है तो किससे करें शिकायत? आयकर विभाग के इन हेल्पलाइन नंबर्स और पोर्टल का करें इस्तेमाल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।