
जिन लोगों को घूमने का शौक होता है वो कभी न कभी मौका मिलते ही घूमने की प्लानिंग कर ही लेते हैं। यही नहीं कही बार लोग बिना किसी मुहूर्त देखे ही लंबी यात्रा की प्लानिंग भी कर लेते हैं, लेकिन क्या आपने सोचा है कि साल की कुछ ऐसी तारीखें भी होती हैं जिनमें आपको लंबी यात्रा करने से मना किया जाता है। 2025 में हमने देखा कि ट्रैवल के दौरान बहुत सी परेशानियां और हादसे सामने आए। कई लोगों को नुकसान भी झेलना पड़ा। कई बड़ी दुर्घटनाएं सामने आईं और बाद में ये बात भी पता चला की उन तिथियों में ट्रेवल करना ठीक नहीं था। ऐसे ही इस साल 2026 में भी कुछ ऐसी तिथियां हैं जिन्हें यात्रा के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। इन तिथियों में यात्रा करना आपके लिए दुर्घटना का कारण तो बन ही सकता है और ऐसा भी हो सकता है कि आप जिस काम के लिए जा रही हैं उसमें सफलता न मिले। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें साल 2026 की ऐसी तिथियों के बारे में जिनमें यात्रा करने के शुभ फल नहीं मिलेंगे।
जनवरी की 13, 16, 22, 28 और 31 तारीख को आप किसी बड़ी यात्रा से बचें। यदि आप इन तिथियों में यात्रा के योग करती हैं तो आपको उस यात्रा के फल नहीं मिलेंगे।
फरवरी के महीने में 4 ,7, 8, 25 ऐसी तारीखें हैं जिनमें यात्रा करना आपके लिए शुभ नहीं होगा। इन तिथियों में यात्रा के दौरान बाधाएं आ सकती हैं। इस दौरान यात्रा से स्वास्थ्य और समय से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।
22, 26 और 29 मार्च को यात्रा न करें। इन तारीखों में ग्रह-नक्षत्र अनुकूल स्थिति में नहीं होंगे, इसलिए आप यदि इस दौरान किसी यात्रा की योजना बनाएंगी तो उसमें असफलता के योग हो सकते हैं। इस दौरान यात्रा में तनाव और देरी के योग हो सकते हैं।

13, 16, 22 और 25 अप्रैल वो तिथियां हैं जिनमें आपको यात्रा करने से बचना चाहिए। इन तिथियों में विशेषकर लंबी यात्राओं से बचें अन्यथा आपको अनचाही परेशानियां और थकावट हो सकती है।
4,7,8, 13 मई को भूलकर भी न करें यात्रा। इन तिथियों में बड़ी यात्रा आपके लिए अशुभ फल दे सकती है। इन दिनों में की गई यात्रा से आपको नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं और दुर्घटना या मानसिक तनाव के योग भी बन सकते हैं।
22, 25, 26, 29 जून को कोई बड़ी यात्रा की योजना न बनाएं। इन तिथियों में यदि आप अपनी यात्रा टाल दें तो बेहतर होगा क्योंकि इस दौरान की गई यात्रा से आपको काम में रुकावट और शारीरिक कष्ट मिल सकता है।
जुलाई के महीने में आप 4, 7, 8, 15 इन तिथियों में यात्रा करने से बचें। इन दिनों की गयी यात्रा सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है और आप जिस काम के लिए जा रही हैं उसमें असफलता के योग हैं। इन दिनों किए गए सफर में परेशानी आ सकती है।
अगस्त के महीने में आप 16, 22, 25, 26 अगस्त को कोई बड़ी यात्रा न करें। इन तिथियों में यात्रा करने से आपके जीवन में अचानक समस्याएं सामने आ सकती हैं। आपके लिए इस दौरान यात्रा के दौरान सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

यदि आप सितंबर महीने में यात्रा की योजना बना रही हैं तो 13, 16, 26 और 29 सितंबर को कोई भी यात्रा न करें। ऐसा करना आपके लिए शुभ नहीं होगा और दुर्घटना के योग भी बन सकते हैं।
अक्टूबर महीने की 7,8, 26 और 31 अक्टूबर को यात्रा करने से बचें। इस दौरान की गई यात्रा शुभ परिणाम नहीं देगी और आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं।
नवंबर महीने की 13, 16, 22 तारिख को आप न करें किसी बड़ी यात्रा की प्लानिंग, इससे आपको यात्रा में सफलता नहीं मिलेगी और किसी अनहोनी के योग भी बन सकते हैं।
दिसंबर महीने में भी कुछ तिथियां यात्रा के लिए अनुकूल नहीं रहेंगी। यदि आप यात्रा की योजना बना रही हैं तो 13 और 26 दिसंबर को कोई यात्रा न करें।
यदि आप कभी भी किसी बड़ी यात्रा की जैसे विदेश यात्रा या व्यापार से जुड़ी किसी भी यात्रा की योजना बनाती हैं तो इन तिथियों का ध्यान करके ही योजना बनाएं। हालांकि यह तिथियां छोटी यात्राओं के लिए मान्य नहीं हैं, लेकिन बड़ी जैसे हवाई यात्रा या रेल यात्रा से से इस दौरान आपको बचने की सलाह दी जाती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।