महिलाएं कहीं भी घूमने जाती हैं तो सबसे पहले ऐसी स्थानों की तलाश में रहती हैं, जहां वह दिल खोलकर सौदेबाजी कर सकें। भारत में कई ऐसे राज्य हैं जहां ना सिर्फ घूमने के लिए दार्शनिक स्थल मौजूद हैं बल्कि कई ऐसी मार्केट्स भी हैं, जो बेहद मशहूर हैं। यह स्ट्रीट मार्केट्स ना सिर्फ सस्ते दामों पर चीजें मुहैया कराती हैं बल्कि राज्य की संस्कृति और पहनावे को बखूबी बयान करती हैं। क्या आप जानती हैं कि भारत के हर शहर में कई ऐसे बाजार हैं, जिन्हें चीपेस्ट मार्केट्स ऑफ इंडिया कहा जाता है। भारत के कुछ खास मार्केट, जिसे हम इस लेख के माध्यम से आपके साथ साझा कर रहे हैं। आप जब भी इन राज्यों की सैर करें तो यहां की स्ट्रीट मार्केट जरूर जाएं।
कोलाबा कॉजवे, मुंबई
कोलाबा कॉजवे, मुंबई में सबसे लोकप्रिय मार्केट है, जो ना केवल स्थानीय लोगों के साथ बल्कि शहर के फैशनपरस्तों से भी भरा हुआ है। यहां आपको थानों से मीटर में काटकर कॉटन के प्रिंटेड फैब्रिक से लेकर नेट का फैब्रिक, सिल्क फैब्रिक, क्रेप फैब्रिक, वेलवेट का डिजाइनर कपड़ा तक सब मिलेगा। साथ ही, यहां आपको रेडीमेड कपड़ों की भी कई वैरायटी मिलेंगी। चाहे वह बच्चों के रेडीमेड कपड़े हों या फिर बड़ों के। महिलाओं के लिए यहां नॉर्मल कपड़ों से लेकर शादी के लिए भी कई आउटफिट मौजूद हैं।
इसके अलावा, आपको अन स्टिच और रेडीमेड कपड़ों के अलावा, ज्वेलरी भी आसानी से मिल जाएगी क्योंकि यहां गोल्ड से लेकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी की कई दुकानें हैं। जहां आपको सस्ते दामों पर लगभग हर क्वालिटी की आर्टिफिशियल ज्वेलरी मिल जाएगी। इसके अलावा, यहां आपको महिलाओं के कपड़ों पर लगाने के लिए साज सज्जा का भी सामान आसानी से मिल जाएगा जैसे बटन, मोती, बेल आदि।
हजरतगंज बाजार, लखनऊ
हजरतगंज मार्केट, लखनऊ का सबसे पुराना और लोकप्रिय बाजार में से एक है, जो शहर के परिवर्तन चौक में स्थित है। कहा जाता है कि इसे सन 1810 में अमजद अली शाह ने बनवाया था। हजरतगंज बाजार में कई छोटे- छोटे बाजार, शॉपिंग मॉल, उत्तम दर्जे के शोरूम, होटल, पीवीआर थिएटर, रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट और कई नामचीन कार्यालय भी हैं। आप इस बाजार में आकर सभी चीजों को खरीद सकते हैं जैसे ज्वैलरी, प्राचीन वस्तुएं, हस्तशिल्प सामान व अन्य वस्तुएं सबसे दामों पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा, यहां आप लखनवी कुर्ते, खास तौर पर चिकन के कपड़े भी यहां से खरीदे जा सकते हैं। इस मार्केट में आपको राज्य की सर्वोत्तम सांस्कृतिक चीजे आसानी से मिल जाएंगी।
बापू बाजार, जयपुर
जयपुर शहर जो अपनी जीवंत संस्कृति और स्ट्रीट बाजारों के लिए जाना जाता है। इस शहर में पर्यटकों के लिए कई ऐसे स्ट्रीट बाजार मौजूद हैं, जहां पर्यटक अपनी पसंद की चीजें आसानी से खरीद सकती हैं। बापू बाजार जयपुर का सबसे लोकप्रिय बाजारों में से एक है। यहां आपको राजस्थान की संस्कृति और हस्तशिल्प देखने को मिलेगी।
आप यहां बेडशीट , जयपुरी जूती (जातीय जूते), सलवार सूट, कुशन, घर की सजावट की कलाकृतियां, एथनिक ज्वेलरी, लाख की चूड़ियां और रेडीमेड सूट बहुत ही उचित मूल्य पर खरीद सकती हैं। इसके अलावा, यह बाजार अपने आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक मेंहदी के लिए भी काफी मशहूर है। इस बाजार के किनारे मेहंदी डिजाइन से आप अपने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी भी लगवा सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-Wholesale मार्केट के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं दिल्ली के ये शॉपिंग एरिया
तिब्बत वॉक, ऊटी
ऊटी की तिब्बती मार्केट बहुत मशहूर है, जहां आपको कपड़ों के साथ प्लाजो, टॉप और कई एथनिक भारतीय पोशाक आसानी से मिल जाएंगी। साथ ही, आपको डेनिम से लेकर बैग आदि तक की कई वैरायटी देखने को भी मिलेंगी। अगर आप हेडमेड यानी हाथ से बनी चीज़ें तलाश रही हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। जहां आपको स्वेटर से लेकर टोपियां, शॉल, मोजे और कई तरह के बूट्स आसानी से मिल जाएंगे। शॉपिंग करने के साथ-साथ यहां खाने- पीने की भी खूब व्यवस्था है। तो आप यहां एक बार ज़रूर शॉपिंग करने आए।
गफ्फार मार्केट, दिल्ली
अगर आप घर की नई इलेक्ट्रॉनिक चीज़ों को खरीदने का प्लान बना रही हैं तो आपके लिए गफ्फार मार्केट बेस्टऑप्शन है। यहां आपको गैजेट्स, खासकर मोबाइल की चीज़ें आसानी से मिल सकती हैं चाहे वह चार्जर हो या लीड सब कुछ मिल जाएगा। साथ ही, बालों की मशीनें जैसे हेयर ड्रायर, प्रेसिंग मशीन और घर की तमाम इलेक्ट्रॉनिक सामान कम दामों पर आसानी से मिल जाएंगी।
इसे ज़रूर पढ़ें-ये हैं भारत के सबसे सस्ते मार्केट!
तो यह थी भारत में स्थित राज्यों की कुछ बेहतरीन स्ट्रीट मार्केट जहां से आप काम दामों पर बहुत सारी शॉपिंग कर सकती हैं। जब भी आप यहां जाएं तो अपना अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर करें और इसी तरह जुड़ी रहे हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- (@Freepik and google)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों