Tue Mar 10, 2026 | Updated 03:21 AM IST
herzindagi
image

Tilonia Bazaar: होली पर घर सजाने के लिए खरीदनी है हैंडमेड चीजें, तो दिल्ली में लगे इस बाजार से जाकर करें शॉपिंग; मिलेंगी ये खास चीजें

होली में लोग अपने घर को अच्छे से डोकोरेट करना पसंद करते हैं। इसलिए हैंडमेड चीजों की शॉपिंग के लिए कई सारी फेमस मार्केट में जाते हैं, ताकि वो सामानों की शॉपिंग कर सके। इस बार आप दिल्ली में लगे त्रिवेणी कला संगम में लगे तिलोनिया बाजार से जाकर खास चीजों को खरीदें।
Editorial
Updated:- 2026-02-27, 17:03 IST

होली का त्योहार सिर्फ रंगों का नहीं होता है। इस दिन के लिए लोग अपने घर में खास तरह की पार्टी रखते हैं, ताकि वो अपने दोस्त और रिश्तेदारों के इस दिन को सेलिब्रेट कर सके। ऐसे में घर का सुंदर दिखना भी जरूर होता है, जिसके लिए सजाने के कई सारे सामान खरीदने के लिए अक्सर लोग फेमस मार्केट जाते हैं, जहां से वो कम दाम में हैंडमेड से लेकर हैंडलूम की चीजों को लेते हैं। इस बार आप दिल्ली के त्रिवेणी कला संगम में लगे तिलोनिया बाजार जाकर अपने घर को सजाने और किसी को गिफ्ट करने के लिए अलग-अलग तरह की शॉपिंग करें। आइए बताते हैं कौन से सामान आप यहां से ले सकती हैं।

शोपिस की करें शॉपिंग

आप होली पर घर सजाने के लिए तिलोनिया बाजार से जाकर शोपिस की शॉपिंग कर सकती हैं। आपको अलग-अलग तरह के शोपिस मिल जाएंगे, जिसे आप लिविंग रूम से लेकर गेस्ट रूम के लिए खरीद सकती हैं, ताकि जब आपके गेस्ट घर आए, तो इन चीजों को देखकर तारीफ करें और आपसे मार्केट के बारे में पूछें। शोपिस की इस मार्केट में कई सारी स्टॉल लगी हुई हैं, जहां से आप अपने घर के हिसाब से चीजें खरीद सकती हैं।

WhatsApp Image 2026-02-27 at 3.06.06 PM

क्रॉकरी का मिलेगा सामान

अगर आप अपने गेस्ट को होली पर लंच या डिनर के लिए इंवाइट कर रही हैं, तो ऐसे में आप तिलोनिया बाजार से जाकर क्रॉकरी की अलग-अलग चीजों की शॉपिंग कर सकती हैं। क्रॉकरी में आपको टी सेट, प्लेट्स, सर्विंग बाउल से लेकर ट्रे भी मिल जाएगी। इसे आप अलग-अलग हैंडमेड डिजाइन में खरीद सकती हैं और अपनी डाइनिंग टेबल पर सजा सकती हैं। सभी चीजें आपको सही प्राइस में मिल जाएगी। इसलिए आप इस मार्केट को जाकर एक्सपलोर कर सकती हैं।

WhatsApp Image 2026-02-27 at 3.06.04 PM (1)

हैंडमेड ज्वेलरी की करें शॉपिंग

अगर आपको एंटीक डिजाइन वाली ज्वेलरी पहनना पसंद है, तो ऐसे में आप हैंडमेड ज्वेलरी की शॉपिंग भी त्रिवेणी कला संगम में लगे तिलोनिया बाजार से जाकर कर सकती हैं, तिका आपको कुछ अलग तरह की एक्सेसरीज वियर करने को मिल जाए। यहां पर आपको इस तरह के सामान की अलग-अलग शॉप मिल जाएगी, जहां से आप अपनी पसंद की ज्वेलरी को खरीद सकती हैं।

WhatsApp Image 2026-02-27 at 3.06.05 PM

यह भी पढ़ें- Markets For Holi: सदर बाजार से खारी बावली तक, होली की खरीदारी के लिए इन 4 मार्केट्स में उमड़ती है भीड़; जानें कहां मिलेगा सबसे सस्ता सामान?

पॉटरी का सामान खरीदें

आप त्रिवेणी कला संगम में लगे तिलोनिया बाजार से पॉटरी का सामान भी घर को सजाने के लिए खरीद सकती हैं। इसमें आपको अलग-अलग शेप वाले गमले या अन्य चीजें मिल जाएंगी, जिसकी शॉपिंग भी आप इस बाजार से जाकर कर सकती हैं।

WhatsApp Image 2026-02-27 at 3.06.04 PM

तिलोनिया बाजार के बारे में जानें जरूरी बातें

  • त्रिवेणी कला संगम में लगे तिलोनिया बाजार 28 फरवरी से 2 मार्च तक लग रहा है।
  • ये बाजार सुबह 11 बजे खुलेगा और रात को 8 बजे तक लगेगा।
  • आप यहां पर मेट्रो से पहुंच सकती हैं।

WhatsApp Image 2026-02-27 at 3.06.02 PM

यह भी पढ़ें- Karigar Bazaar: दिल्ली वाले ध्यान दें! खत्म होने से पहले देख आएं JLN स्टेडियम में लगे 'कारीगर बाजार' का नजारा, जानें टिकट-टाइमिंग और पूरी डिटेल

इस बार आप होली के दिन घर को सजाने के लिए त्रिवेणी कला संगम में लगे तिलोनिया बाजार से जाकर शपिंग करें। आपको अलग-अलग तरह के ऑप्शन मिल जाएंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- triveni kala sangam Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।