
Meena Bazaar For Ladies: बाजार-ए-मुसक्काफ़, जी हां, एक समय था जब मीना बाजार को इस नाम से जाना जाता था। इसे बसाया ही महिलाओं के लिए गया था। मुगल बादशा शहजहां ने लाल किले के सामने इस बाजार को बहुत ही शिद्दत के साथ जमाया था। यहां पर तब भी महिलाओं के कपड़े, ज्वेलरी और सजने संवरने का सामान मिला करता था और आज भी इस बाजार में कुछ यहां बदला। हां, जो नया देखने को मिलता है वह है ट्रेंड।
अब इस बाजार में नए जमाने की चीजें मिलने लगी हैं और सबसे ज्यादा जिस चीज की यहां बिक्री होती है, वह है महिलाओं की ज्वेलरी। यहां आपको हर तरह की ज्वेलरी मिल जाएगी। डेली यूज में पहनी जाने वाली ज्वेलरी जहां आपको 150 रुपये तक में मिल जाएगी, वहीं टीवी और फिल्मों में आपने जो बॉलीवुड इंस्पायर्ड ज्वेलरी देखी होगी, वह भी आपको यहां पर हू-ब-हू वैसी ही मिल जाएगी। हां, रेट थोड़े अधिक हो सकते हैं, मगर बेड़े-बड़े शोरूम से तो काफी कम होंगे। चलिए आज हम आपको इस मार्केट की खासियत के बारे में बताते हैं,रमजान के महीने में तो यहां की रौनकें ही कुछ और होती हैं।
दिल्ली के मीना बाजार आ रही हैं, तो रोजाना में पहनने वाली लाइटवेट ज्वेलरी जैसे ईयररिंग्स , ब्रेसलेट, कंगन और आर्टिफिशियल अंगूठी आदि जरूर खरीद लें। यहां आपको इनकी इतनी वेराइटी मिलेंगी कि आप एक की जगह 10 जोड़े खरीद कर जाएंगी। वहीं यहां पर मंगलसूत्र, गले की चेन और कांच की चूड़ी में भी बहुत सारी डिजाइंस मिल जाएंगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली से लेकर लखनऊ तक, ये हैं भारत की Cheap Home Decor Market; 20 रुपये से होती है शुरुआत

मीना बाजार में ज्वेलरी खरीदते वक्त बिल्कुल भी दुकानदार के बताए रेट्स पर ही ज्वेलरी न खरीद लें। पहले थोड़ा मोलभाव जरूर करें। यहां आप हर एक ज्वेलरी आइटम पर 50 से 100 रुपये तक कम करा सकती हैं। इतना ही नहीं, यहां आपको सेल पर भी बहुत सारी ज्वेलरी मिल जाएंगी। अगर आप किसी को गिफ्ट करने के लिए भी ज्वेलरी खरीदना चाहती हैं, तो आपको यहां सस्ती और अच्छी ज्वेलरी मिल जाएगी।
मीना बाजार सोमावर से शनिवार खुला रहता है और सुबह 10 बजे से लेकर रात 8 बजे तक आप यहां पर कभी भी आ सकती हैं। यहां आना भी बहुत आसान है। आप लाल किला मेट्रोस्टेशन पर उतर कर यहां पर पैदल ही पूरा मार्केट घूम सकती हैं। यहां रखें कि शनिवार के दिन यहां पर बहुत ज्यादा भीड़ रहती है।
यह भी पढ़ें- Famous Chappal Market: डेली वियर से लेकर पार्टी वियर तक, Kanpur की इस मार्केट में मिल जाएंगी सस्ती और सुंदर चप्पलें

तो इस बार रमजान के महीने में यहां आना बिल्कुल भी मिस न करें। आपको मार्केट से जुड़ी जानकारी कैसी लगी हमें जरूर बताएं। यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।