Fri Feb 20, 2026 | Updated 05:13 AM IST
herzindagi
dates market in delhi

Dates Market In Delhi: इफ्तार के लिए चाहिए अच्‍छे खजूर? दिल्ली की इस मार्केट में थोक के भाव मिलते हैं अजवा और मेडजूल

Dates Shopping For Ramadan 2026: रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस्‍लाम धर्म में रमजान का पाक महीना बहुत ही खास माना जाता है। इस दौरान लोग रोजा रखते हैं। रोजा खोलने के ल‍िए खजूर की जरूरत पड़ती है। अगर आप भी रमजान में इफ्तार के लिए अच्छे और फ्रेश खजूर खरीदना चाहती हैं, तो हम आपको दिल्ली की बेस्‍ट मार्केट के बारे में बता रहे हैं, जहां आप जा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-19, 12:46 IST

Khajur Shopping In Delhi: इस्लाम धर्म में रमजान के महीने का खास महत्‍व होता है। आज से रमजान के सबसे पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान इस्‍लाम धर्म के लोग अल्‍लाह से दुआएं मांगते हैं और रोजा रखते हैं। सुबह की सहरी से लेकर शाम की इफ्तारी तक, ये समय रोजा रखने वालों के ल‍िए बहुत खास होता है। अगर आप भी रमजान में इफ्तार के लिए अच्छे और फ्रेश खजूर खरीदना चाहती हैं, तो हम आपको दिल्ली की खास मार्केट के बारे में बता रहे हैं।

राजधानी द‍िल्‍ली की गलियों में कई फेमस बाजार हैं, लेकिन ओखला हेड के पास लगने वाली खजूर की मार्केट सबसे खास है। इसे खजूर मार्केट के नाम से ही जाना जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में व‍िस्‍तार से-

dates market in delhi (2)

कहां लगती है खजूर की ये मार्केट? (Where Is Khajur Market In Delhi)

आपको बता दें क‍ि ये बाजरा ओखला हेड के पास लगता है। रमजान के महीने में ताे यहां इतनी भीड़ होती है कि पूरा इलाका खजूर की खुशबू से भर जाता है। खरीदारी करने वालों की भीड़ भी जबरदस्‍त होती है। आप सभी जानते हैं क‍ि इफ्तार में रोज़ा खोलने के लिए खजूर की जरूरत पड़ती ही है। यही कारण है क‍ि खजूर की मांग कई गुना ज्‍यादा बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें- Ramadan 2026: इस बार इफ्तारी में सर्व करें कुछ खास, रोज़ा रखने वालों का दिल जीत लेंगी ये डिशेज

खजूर की कौन-कौन सी किस्में मिलती हैं? (Varieties Of Dates)

इस बाजार में आपको कई तरह के खजूर एक ही जगह मिल जाएंगे। अजवा, अंबर, मेडजूल, खलास, सुक्कारी, सफावी, कलमी जैसी प्रीमियम खजूर तो म‍िलते ही हैं, साथ ही अफगानी, ईरानी और इराकी खजूर भी आप खरीद सकती हैं। इनकी क्‍वाल‍िटीज भी काफी अच्‍छी होती है। रमजान से पहले ही यहां पर खजूर का बड़ा स्टॉक मंगवा ल‍िया जाता है। यहां थोक और रिटेल, दोनों तरह से खरीदारी आप कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- मीठे खाने के हैं शौकीन तो झटपट तैयार करें छुहारे का हलवा

क्यों खास है ये बाजार? (Delhi Mein Kahan Se Khareede Khajur)

आपको कई तरह के खजूर एक ही जगह पर म‍िल जाते हैं। साथ ही आप यहां पर थोक के भाव में खरीदारी कर सकती है। रमजान के दौरान तो यहां एक खास रौनक देखने को म‍िलती है।

dates market in delhi

यह भी पढ़ें- खजूर और छुहारे में क्या अंतर है? जानें कैसे किया जाता है इस्तेमाल

ताे अगर आप भी इस बार इफ्तार के लिए बढ़िया क्वालिटी के खजूर लेना चाहती हैं, तो ओखला हेड के पास लगने वाली इस मार्केट में आप जा सकती हैं। यहां वैरायटी भी मिलेगी और रेट भी अफोर्डेबल होते हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Youtube/Freepik/AI Generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
रमजान का महीना कबसे शुरू हुआ है?
भारत में 19 फरवरी से रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।