Tue Apr 7, 2026 | Updated 08:59 PM IST HZ Awards 2026
image

Iftar Time Today 2026: आज रखा जा रहा है रमजान का आठवां रोज़ा, यहां देखें सेहरी और इफ्तार के सही समय का पूरा कैलेंडर

Iftar Time 2026: रमजान का पाक महीना मुस्लिम संप्रदाय के लिए इबादत, रोज़ा और रहमतों का समय माना जाता है। रोजा रखने वालों के लिए सेहरी और इफ्तार का सही समय जानना भी बेहद जरूरी होता है, जिससे रोजा पूरी विधि से रखा जा सके। आइए यहां देखें रमजान 2026 का पूरा कैलेंडर, सभी रोजा की तारीखें और सेहरी-इफ्तार का टाइम टेबल।
Editorial
Updated:- 2026-02-24, 15:30 IST

मुस्लिम धर्म में रमजान का महीना हमेशा से भी बेहद पाक और रहमतों का महीना माना जाता है। इस दौरान मुस्लिम सम्प्रदाय के लोग अल्लाह से अपनी दुआएं क़ुबूल करने की मन्नतें मांगते हैं और रोजा रखते हैं। मुस्लिम सम्प्रदाय का सबसे पाक यानी पवित्र महीना रमजान को माना जाता है और इस दौरान नमाज पढ़ने के साथ कई नियमों का पालन करते हुए पूरे 30 दिनों तक रोजा रखा जाता है। रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नवां महीना माना जाता है। यह पूरा महीना हर मुस्लिम के लिए बहुत खास है जिसमें रोजा रखने के साथ अल्लाह से इबादत भी की जाती है और 5 बार नमाज अदा की जाती है। यह पूरा महीना इबादत और इंसानियत की सेवा का संदेश देता है। इस्लाम धर्म की मान्यता है कि उनका पवित्र ग्रंथ कुरान इसी महीने में अवतरित हुआ था।  इसी वजह से इस पूरे महीने रोजा हर मुस्लिम के लिए अनिवार्य माना गया है। हर साल रमजान का आरंभ सऊदी अरब में चांद निकलने के समय ये तय किया जाता है।

जिस दिन चांद निकलता है उसके अगले दिन से रमजान महीना शुरू हो जाता है और यह ईद के चांद के साथ समाप्त होता है। इस साल भी अभी रमजान की सही तारीख तय नहीं हुई है और ऐसा माना जा रहा है कि यह पाक महीना 18 या 19 फरवरी से शुरू हो सकता है। इस पूरे महीने में सहरी और इफ्तार का भी एक निश्चित समय होता है और इसका पालन करना जरूरी माना जाता है। आइए आपको बताते हैं इस साल रमजान के पूरे महीने के कैलेंडर और सहरी इफ्तार के टाइम टेबल के बारे में।

रोजा सेहरी और इफ्तार टाइम (Today Iftar Time 2026)

रोज़ा  तारीख  सेहरी समय  इफ्तार समय
01  19 फरवरी 2026  05:37 AM  06:14 PM
02  20 फरवरी 2026  05:36 AM  06:15 PM
03  21 फरवरी 2026  05:35 AM  06:15 PM
04  22 फरवरी 2026  05:35 AM  06:16 PM
05  23 फरवरी 2026  05:34 AM  06:17 PM
06  24 फरवरी 2026  05:33 AM  06:17 PM
07  25 फरवरी 2026  05:32 AM  06:18 PM
08  26 फरवरी 2026  05:31 AM  06:19 PM
09  27 फरवरी 2026  05:30 AM  06:19 PM
10  28 फरवरी 2026  05:29 AM  06:20 PM
11  01 मार्च 2026  05:28 AM  06:21 PM
12  02 मार्च 2026  05:27 AM  06:21 PM
13  03 मार्च 2026 05:26 AM  06:22 PM
14  04 मार्च 2026  05:25 AM  06:23 PM
15  05 मार्च 2026  05:24 AM  06:23 PM
16  06 मार्च 2026  05:23 AM  06:24 PM
17  07 मार्च 2026  05:22 AM  06:24 PM
18  08 मार्च 2026  05:21 AM  06:25 PM
19  09 मार्च 2026  05:20 AM  06:26 PM
20  10 मार्च 2026  05:19 AM  06:26 PM
21  11 मार्च 2026  05:17 AM  06:27 PM
22  12 मार्च 2026  05:16 AM  06:27 PM
23  13 मार्च 2026  05:15 AM  06:28 PM
24  14 मार्च 2026  05:14 AM  06:29 PM
25  15 मार्च 2026  05:13 AM  06:29 PM
26  16 मार्च 2026  05:12 AM  06:30 PM
27  17 मार्च 2026  05:10 AM  06:30 PM
28  18 मार्च 2026  05:09 AM  06:31 PM
29  19 मार्च 2026  05:08 AM  06:32 PM

यह भी पढ़ें- Ramadan Mubarak Wishes & Quotes 2026: रोजा रखकर जो सब्र निभाते हैं, वो खुदा के और करीब आते हैं..इन विशेज और कोट्स के जरिए अपनों को भेजें रमजान की बधाई

यहां बताई तारीखों के अनुसार आप भी रमजान के सारे रोजे रख सकती हैं और इस पाक महीने को पूरी इबादद के साथ मना सकती हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

भारत में रमजान कब से शुरू और कब समाप्त होगा?

भारत में रमजान की शुरुआत 19 फरवरी, 2026 को रही है जो चांद दिखने की स्थिति पर निर्भर है। यह पवित्र महीना लगभग 29-30 दिनों तक चलता है और ईद-उल-फितर के साथ समाप्त होता है। रमजान की शुरुआत 19 फरवरी को होगी और इसका समापन 19 या 20 मार्च को होगा। इस महीने के अनुसार ही ईद भी मनाई जाएगी। 

यह भी पढ़ें- Ramadan 2026: 19 फरवरी से शुरू हो रहा है रमजान का पाक महीना, जानिए कब रखा जाएगा पहला रोजा

रमजान में क्या होता है सेहरी और इफ्तार

रमजान के दौरान रोजा रखने वाले लोग सूर्योदय से पहले सेहरी खाते हैं। इसे सूर्योदय से पहले खाया जाता है और इसके बाद पूरे दिन अन्न और जल ग्रहण नहीं किया जाता है। वहीं सूर्यास्त के समय पर इफ्तार किया जाता है। इफ्तार के लिए कई तरह के भोजन तैयार किए जाते हैं और उन्हें पूरे परिवार के साथ बैठकर ग्रहण किया जाता है। पूरे दिन व्रत करने के बाद शाम के समय खजूर या पानी के साथ रोजा खोला जाता है और एक साथ बैठकर भोजन किया जाता है। रमजान में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण साई समय पर सहरी और इफ्तार खाना माना जाता है और इसके साथ ही पांच बार की नमाज भी पढ़ना जरूरी होता है।

roza sehari and iftar time table

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
साल 2026 में ईद कब है?
2026 में ईद यानी ईद उल फितर 29वें रोजे की शाम को चांद दिखाई देने के अगले दिन मनाया जाता है। इसलिए ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी। 
रमजान के महीने में कितनी बार नमाज पढ़नी चाहिए?
रमजान में पांच बार नमाज पढ़नी चाहिए जिससे खुदा की रहमत मिलती है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।