
Kab Hai Ramadan 2026: इस्लाम धर्म में रमजान का महीना पाक और खास माना जाता है। हर साल इसकी शुरूआत चांद के दिखने के बाद होती है। ऐसे में हर किसी के दिमाग में एक ही सवाल चल रहा है कि रमजान का ये खास महीना कब से शुरू हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके शुरू होने के बाद से ही लोग रोजा रखेंगे। चलिए नीचे लेख में जानिए साल 2026 में ये खास महीना कब से शुरू हो रहा है और पहला रोजा कब रखा जाएगा। साथ ही इस महीने की महत्तता क्या है? इसके बारे में भी विस्तार से जानते हैं।
इस्लाम धर्म में ये खास महीना चांद दिखने के बाद शुरू होगा। रमजान महीने की शुरूआत 19 फरवरी से है। इस्लामिक कैलेंडर चांद के दिखने पर आधारित है। रमजान इस्लाम धर्म का सबसे बरकत वाला महीना माना जाता है, जिसमें दुनिया भर के मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं।

पहला रोजा कब रखा जाएगा। इसे ही हर कोई जानना चाहता है, लेकिन इसकी पुष्टी तब तक नहीं की जा सकती है, जब तक इस्लामिक अथॉरिटी की तरफ से कोई ऐलान नहीं किया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि चांद दिखने के बाद इस महीने की शुरूआत होगी। इसी के बाद लोग नमाज अदा करेंगे और रोजा रखें। इसलिए पहला रोजा कब है इसको लेकर अभी भी तारीख कंफर्म नहीं की गई है।
रमजान का महीना इस्लाम धर्म में सबसे अहम और बरकत वाला माना जाता है, क्योंकि इसी महीने में पवित्र कुरान का अवतरण हुआ था। इस पूरे माह मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं, जो संयम, अनुशासन और खुदा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इसमें जकात (दान) और खैरात देना सबसे अच्छा माना जाता है, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके। इसलिए ये महीना खास होता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।