
Ramadan Iftar: इस्लाम धर्म में रमजान के पाक महीने की बहुत अहमियत है। गुरुवार से भारत में रमजान की शुरुआत हो चुकी है। ये नौवां महीना होता है जब चांद देखकर रमजान की शुरुआत होती है। इस दौरान दुनिया भर के लोग रोजा रखते हैं। सुबह 3 या 4 बजे से वे सहरी के बाद कुछ खाते-पीते नहीं हैं। हालांकि, ये महीना सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नहीं है। इस समय मुस्लिम समुदाय के लोग दान-पुण्य करते हैं और पांच वक़्त की नमाज अदा करते हैं।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब वो रोजा खोलते हैं तो खजूर ही सबसे पहले क्यों खाते हैं? आपको बता दें कि सदियों से इस्लाम धर्म के लोग खजूर से ही रोजा खोलते आ रहे हैं। आज हम आपको इसके पीछे की वजह बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1771564479392.jpg)
खजूर खाकर रोजा खोलने को सुन्नत कहा जाता है। अब आप सोच रही होंगी कि सुन्नत क्या है? सुन्नत वो काम है जिसे स्वयं हजरत मोहम्मद (PBUH) ने किए थे। साथ ही उन्होंने लोगों को करने की भी सलाह दी। ऐसा कहा जाता है कि पैगंबर-ए-इस्लाम हमेशा खजूर खाकर ही रोजा खोलते थे। इसलिए आज भी दुनिया भर के लोग इस परंपरा का पालन करते आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Dates Market In Delhi: इफ्तार के लिए चाहिए अच्छे खजूर? दिल्ली की इस मार्केट में थोक के भाव मिलते हैं अजवा और मेडजूल
खजूर को एक मुबारक (आशीर्वाद) फल माना जाता है। कहा जाता है कि खजूर खाने से बरकत आती है। अगर किसी वजह से आपको खजूर नहीं मिल पाता है तो पानी से रोजा इफ्तार करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि पानी भी पाक माना जाता है।
-1771564491600.jpg)
ऐसी भी मान्यता है कि खजूर खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। दरअसल, जब आप पूरे दिन रोजा रखती हैं तो हमारे शरीर में शुगर का लेवल काफी कम हो जाता है। यही कारण है कि खजूर खाने की सलाह दी जाती है। इससे शुगर लेवल मेंटेन हो जाता है। इससे दिनभर की थकान मिनटों में दूर हो जाती है। खजूर में ग्लूकोज, सुक्रोज और फ्रुक्टोज जैसे नेचुरल शुगर पाया जाता है। साथ ही ये फाइबर का भी बढ़िया सोर्स है।
यह भी पढ़ें- Ramadan 2026: इस बार इफ्तारी में सर्व करें कुछ खास, रोज़ा रखने वालों का दिल जीत लेंगी ये डिशेज
आपको बता दें कि रमजान हमें सिखाता है कि सभी को दान-पुण्य करना चाहिए। एक दूसरे के प्रति दया रखनी चाहिए। साथ ही ये आत्मा को भी अनुशासन सिखाता है।
तो अगर आप भी रोजा में खजूर खाए जाने के पीछे की वजह नहीं जानती थीं, तो हमने आपको इसके पीछे की दिलचस्प वजह बता दी है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/AI Generated
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।