Tue Apr 7, 2026 | Updated 08:58 PM IST HZ Awards 2026
image

Ramadan 2026: इस बार इफ्तारी में सर्व करें कुछ खास, रोज़ा रखने वालों का दिल जीत लेंगी ये डिशेज

Recipes For Iftar 2026: इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बहुत खास होता है। पूरे दिन रोज़ा रखने के बाद जब शाम को इफ्तार का समय होता है, तो हर कोई कुछ स्वादिष्ट ऑप्‍शन देखता है। अगर आप भी इस बार इफ्तार में कुछ स्‍पेशल बनाना चाहती हैं, तो हम आपकाे कुछ टेस्‍टी रेस‍िपीज बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-18, 16:25 IST

Unique Recipes For Iftar 2026: इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बहुत पाक माना जाता है। ये महीना नेकी और इबादत के ल‍िए जाना जाता है। इस दौरान लोग रोज़ा रखते हैं। साथ ही पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं। ऐसा कहा जाता है क‍ि रोज़ा रखने से आपके स‍िर पर अल्‍लाह का हाथ रहता है। सऊदी अरब में रमजान का चांद तो 17 फरवरी को ही देख ल‍िया गया है। ऐसे में आज यानी बुधवार को रमजान का चांद देखा जा सकता है।

इससे कल से रोज़ा की शुरुआत हो जाएगी। रोज़ा रखने के ल‍िए रोजेदार द‍िनभर भूखे प्‍यासे रहते हैं। शाम को इफ्तारी के समय रोज़ा खोलते हैं। ऐसे हम आपको कुछ यून‍िक रेस‍िपीज बता रहे हैं, जो इफ्तारी के ल‍िए ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं-

ramadan 2026 special recipes (1)

खजूर म‍िल्‍क शेक (Dates Milk Shake For Iftar)

रोज़ा के समय खजूर का खास महत्‍व होता है। अगर आप रोज़ा खोलने के बाद कुछ हेल्‍दी ड्र‍िंक बनाना चाहती हैं तो खजूर मिल्क शेक बना सकती हैं। इसमें नैचुरल शुगर और पोटैशियम पाया जाता है। ऐसे में ये एक एनर्जेट‍िक ड्र‍िंक बन जाता है। इसे पीने से आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहेगा।

यह भी पढ़ें- Ramadan 2026: 18 या 19 फरवरी कब से शुरू हो रहा है रमजान का पाक महीना? जानिए कब रखा जाएगा पहला रोजा

पायसम (Payasam)

इफ्तार के समय आप पायसम भी बना सकती हैं। ये एक स्‍वीट ड‍िश है और हर क‍िसी को पसंद भी आती है। खास बात तो ये है क‍ि इसे बनाने में भी आपको ज्‍यादा समय नहीं लगेगा। ये भी एक तरह की खीर ही है, बस इसका स्‍वाद थोड़ा अलग होता है।

फ्रूट चाट (Fruit Chat)

हल्की और हेल्दी डिश बनाना चाहती हैं क‍ि तो फ्रूट चाट आपके ल‍िए सही रहेगा। इसे बनाने के ल‍िए आप सेब, केला, पपीता, अनार जैसे फलों का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। उसमें थोड़ा सा चाट मसाला और नींबू मिला सकती हैं। इससे इसका टेस्‍ट भी अच्‍छा लगता है।

यह भी पढ़ें- Ramadan 2025: इफ्तार पार्टी में मेहमानों को परोसे ये 2 कूल-कूल शाही शरबत, टेस्ट और ताजगी का मिलेगा डबल मजा

ramadan 2026 special recipes (2)

दही बड़े या दही भल्ले (Dahi Bhalle)

रोज़ा के समय इफ्तारी के ल‍िए दही बड़े या दही भल्‍ले जरूर बनाए जाते हैं। अगर आप भी कुछ चटपटा बनाना चाहती हैं तो ये दही बड़े बना सकती हैं। इसके बाद ऊपर से मीठी और हरी चटनी से गार्निश जरूर करें। ये डिश इफ्तारी में बहुत पसंद की जाती है।

यह भी पढ़ें- इफ्तार में खाएंगे यह फल, तो एसिडिटी और डिहाइड्रेशन से नहीं होंगे परेशान

चिकन या वेज पकोड़े (Chicken Or Veg Pakora)

इफ्तार में गरमा गरम पकौड़े मिल जाएं तो मजा ही आ जाता है। आप प्याज, आलू या चिकन पकौड़ा भी इफ्तारी के ल‍िए बना सकती हैं। इसे चाय के साथ सर्व करें, सभी को खूब पसंद आएगा।

तो अगर आप भी इफ्तारी के ल‍िए कुछ यून‍िक रेस‍िपीज ट्राई करना चाहती हैं तो हमने आपको ऊपर कुछ खास ड‍िशेज बताई हैं। आप इससे रोजा खोल सकती हैं। ये सभी को खूब पसंद भी आएंगी। 

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI Generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।