
Lemon Chicken Roast Recipe For Iftar: रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस्लाम धर्म में इस महीने का बड़ा ही महत्व है। इस दौरान लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह से इबादत करते हैं। शाम को रोजा खाेलने के लिए कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। ऐसे में इफ्तार के समय ज्यादातर पकौड़े, समोसे और न जाने क्या-क्या चीजें बनाई जाती हैं।
ऐसे में आप अगर नॉनवेज बनाने का सोच रही हैं तो इस बार लेमन चिकन रोस्ट बना सकती हैं। ये खाने में भी लाजवाब लगता है। साथ ही आप इसे कम समय में भी बनाकर तैयार सकती हैं। आज हम आपको लेमन चिकन रोस्ट बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
तो अगर आप भी इफ्तार में कुछ नॉनवेज बनाना चाहती हैं तो इसे ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने में आपको घंटों की मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
ये भी पढ़ें: इफ्तार के लिए ऐसे बनाएं चिकन टिक्की, जानें रेसिपी
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
घर पर बहुत ही आसान रेसिपी से आप लेमन चिकन रोस्ट बना सकती हैं। ये इफ्तार के लिए एक टेस्टी और झटपट बनने वाली डिश है।
सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें।
अब एक बाउल में चिकन, दही, नींबू का रस और अदरक-लहसुन पेस्ट डालें।
इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिला दिजिए।
अब चिकन को मेरिनेट होने के लिए रख दें।
इसके बाद एक पैन में तेल या घी गरम करें और उसमें मेरिनेट किया हुआ चिकन डालें।
मीडियम फ्लेम पर चिकन को ढककर पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें।
करीब 20 मिनट में चिकन अच्छी तरह पक जाएगा और हल्का रोस्ट हो जाएगा।
ऊपर से नींबू के टुकड़े और हरा धनिया डालें और गरमा-गरम लेमन चिकन रोस्ट सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।