
Chiken Tikki Recipe For Ramadan Iftar: रमजान के महीने में इफ्तार का समय परिवार के लिए खास होता है। दिन भर के रोजे के बाद हर किसी की ख्वाहिश होती है कि खाने की थाली में लजीज और जायकेदार हो जो दिन भर की थकान मिटा दे। इसके लिए घर की महिलाएं अलग-अलग तरह के व्यंजन और डिशेज बनाती हैं। अगर आप इफ्तार की थाली में आज कुछ अलग जोड़ना चाहती हैं, तो चिकन टिक्की जरूर बना सकती हैं। चिकन टिक्की एक बेहतरीन विकल्प है। यह न सिर्फ बनाने में आसान है बल्कि प्रोटीन से भरपूर होता है। नीचे बताए गए तरीके से बनाएं यह रेसिपी, बच्चों से लेकर बड़ों हर किसी को खूब पसंद आएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
चिकन टिक्की बनाने की रेसिपी
सबसे पहले चिकन कीमे को अच्छी तरह धोकर उसका सारा पानी सुखा लें, क्योंकि नमी रहने पर टिक्की टूट सकती है।
अब एक बड़े बर्तन में कीमा लें और उसमें उबले हुए मैश किए आलू मिलाएं।
इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और पुदीना डालें।
फिर लाल मिर्च, गरम मसाला, जीरा पाउडर और नमक डालें।
सारे मिश्रण को हाथों से अच्छी तरह गूंथ लें और 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
मिश्रण सेट होने के बाद, अपने हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं ताकि कीमा चिपके नहीं।
मिश्रण का थोड़ा सा हिस्सा लेकर उसे गोल लोई की तरह बनाएं और फिर हथेलियों के बीच दबाकर टिक्की का आकार दें।
अब एक प्लेट में ब्रेड क्रम्ब्स लें और हर टिक्की को इसमें अच्छे से लपेट लें।
इसके बाद पैन या कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें।
टिक्कियों को पैन में डालें और लो फ्लेम पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक तलें।
टिक्कियां जब दोनों तरफ से कुरकुरी हो जाएं, तो उन्हें टिश्यू पेपर पर निकाल लें।
अब आप गरमा-गरम चिकन टिक्की को इफ्तार के समय पुदीने की तीखी चटनी और खजूर की मीठी चटनी के साथ परोसें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।