
Ramadan Special Dessert Recipe: रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है। इस मौके पर हर-तरफ चहल-पहल और रौनक देखने को मिलती है। खासकर इफ्तारी के वक्त, इस मौके पर लोग अपने घर में छोटी पार्टी आर्गेनाइज करते हैं। इसमें पारंपरिक व्यंजन, जिसमें तीखी-चटपटी चीजों के साथ मीठे में खास डिश बनाई जाती है। हालांकि कई बार समय कम होने के कारण डेजर्ट बनाना मुश्किल हो जाता है। अब ऐसे में अमूमन लोग बाजार से खजूर या मिठाई खरीद लेते हैं, लेकिन अगर आप मार्केट की चीज इग्नोर करती हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकती हैं। यहां हम आपके लिए संतरे से 10 मिनट में बनने वाली डेजर्ट की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- मीठा खाने का कर रहा है मन! बनाएं स्वादिष्ट दानेदार Makhandi Halwa, नोट करें रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
ऑरेंज पॉसेट डेजर्ट बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले एक सॉसपैन में क्रीम, चीनी और संतरे का छिलका डालें।
इसके बाद इसे मीडियम आंच पर गर्म करें और लगातार चलाते हुए हल्का उबाल आने दें।
जब यह उबलने लगे, तो इसे 2-3 मिनट तक उबलने दें।
इसके बाद आंच से उतार लें और 1 मिनट के लिए रख दें।
अब इसमें संतरे का जूस और नींबू का रस डालें। पूरी तरह मिलने तक धीरे-धीरे मिलाएं।
स्मूद टेक्सचर के लिए मिक्सचर को छान लें।
अब इसे सर्विंग ग्लास या बाउल या फिर संतरे के छिलके में डालें।
संतरे के छिलके, संतरे के टुकड़े या पुदीने की पत्ती से गार्निश करें।
अब इसे ठंडा परोसें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।