Sun Feb 22, 2026 | Updated 04:29 AM IST
herzindagi
image

Iftar Special Recipe Khajur Ki Kheer: इफ्तार में घोलें मिठास, इस आसान तरीके से बनाएं खजूर की खीर

Khajur Ki Kheer: इफ्तार के समय घरवालों के लिए मिठाई में कुछ अलग बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए खजूर की खीर बना सकती हैं। इसकी रेसिपी काफी सिंपल है और बनाना इसे काफी आसान है।
Editorial
Updated:- 2026-02-21, 08:30 IST

Khajur Ki kheer Recipe: रमजान का महीना बेहद खास होता है। इन दिनों में घरों में इफ्तार के लिए अलग-अलग तरह की चीजों को तैयार किया जाता है, जिसे पूरा घर साथ में बैठकर खाता है। आप भी इफ्तार की मेज पर सजना के लिए खजूर से बनी शाही खीर को बना सकती हैं। खीर का स्वाद चखने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करेगा। साथ ही इसे हर बार बनाने को कहेगा। आपको बता दें कि ये सिर्फ टेस्ट में ही अच्छी नहीं होती है, बल्कि हेल्थ के लिए भी अच्छी होती है। इसलिए आप भी इसे बनाकर अपनी इफ्तार की शाम को अच्छे से पूरा कर सकती हैं। इफ्तार में मिठास घोलने के लिए आप भी इस रेसिपी को जरूर करें ट्राई।

खजूर की खीर

रमजान के महीने में खजूर सबसे अहम फल होता है। इसलिए खाया जाता है। आप इसकी खीर बनाकर मुंह के टेस्ट को बदल सकती हैं। ये आपकी हेल्थ के लिए भी अच्छा रहता है। इसलिए आप इसे अच्छे से खा सकती हैं और घरवालों को खिला सकती हैं।

2 - 2026-02-20T141547.337

खजूर की खीर बनाने की विधि

  • सबसे पहले खजूर को धोकर उनके बीज निकाल लें। अब इन्हें आधे कप गर्म दूध में 15-20 मिनट के लिए भिगो दें।
  • जब खजूर नरम हो जाएं, तो इन्हें मिक्सर में पीसकर एक दरदरा या महीन पेस्ट बना लें।
  • एक भारी तले की कड़ाही या पतीले में 1 लीटर दूध गरम करें।
  • जब दूध में उबाल आ जाए, तो भिगोए हुए चावलों को हल्का दरदरा पीसकर या हाथ से मसलकर दूध में डाल दें।
  • आंच धीमी रखें और दूध को तब तक पकाएं जब तक वह आधा न रह जाए और चावल पूरी तरह गल न जाएं।

खजूर की खीर को कैसे करें तैयार?

  • जब दूध गाढ़ा हो जाए, तो इसमें तैयार किया हुआ खजूर का पेस्ट डालें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें।
  • खजूर डालते ही दूध का रंग हल्का भूरा होने लगेगा और बहुत अच्छी खुशबू आने लगेगी।
  • एक छोटे पैन में घी गरम करें और कटे हुए मेवों को हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
  • इन भुने हुए मेवों को खीर में डाल दें। साथ ही इलायची पाउडर और केसर वाला दूध भी मिला दें। इसे 5 मिनट और धीमी आंच पर पकने दें।

1 - 2026-02-20T141548.901

 

इसे भी पढ़ें: Gud ki Kheer Recipe: चीनी-मिश्री नहीं, Winter में गुड़ से बनाएं स्वादिष्ट खीर; यहां पढ़ें आसान रेसिपी

खजूर की खीर परोसने का तरीका

  • इस खीर को आप गरमा-गरम भी परोस सकते हैं, लेकिन इफ्तार में इसका असली मजा ठंडा करने के बाद आता है।
  • इसे मिट्टी के सकोरों में डालकर फ्रिज में रख दें और ऊपर से चांदी का वर्क और थोड़े से पिस्ते छिड़कें।

इस रमजान, अपनी इफ्तार की मेज पर इस शाही और पौष्टिक खजूर की खीर को जरूर जगह दें। यह न केवल आपके मेहमानों का दिल जीत लेगी, बल्कि सेहत का भी ख्याल रखेगी।

इसे भी पढ़ें: ना फेंके बचे चावल और बर्फी, बस 10 मिनट में तैयार करें मलाईदार खीर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

खजूर की खीर Recipe Card

खजूर की खीर बनाएं

Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 20 min
Servings: 10
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • दूध- 1 लीटर फुल क्रीम
  • खजूर-20-25 (बीज निकले हुए)
  • चावल- 1/3 कप
  • घी- 1 बड़ा चम्मच
  • इलाइची पाउडर-आधा छोटा चम्मच
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स- बादाम
  • पिस्ता
  • काजू और चीलगोजा
  • केसर- 5-6 धागे

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले खजूर को धोकर उनके बीज निकाल लें। अब इन्हें आधे कप गर्म दूध में 15-20 मिनट के लिए भिगो दें।

  2. Step 2:

    जब खजूर नरम हो जाएं, तो इन्हें मिक्सर में पीसकर एक दरदरा या महीन पेस्ट बना लें।

  3. Step 3:

    एक भारी तले की कड़ाही या पतीले में 1 लीटर दूध गरम करें।

  4. Step 4:

    जब दूध में उबाल आ जाए, तो भिगोए हुए चावलों को हल्का दरदरा पीसकर या हाथ से मसलकर दूध में डाल दें।

  5. Step 5:

    आंच धीमी रखें और दूध को तब तक पकाएं जब तक वह आधा न रह जाए और चावल पूरी तरह गल न जाएं।

  6. Step 6:

    जब दूध गाढ़ा हो जाए, तो इसमें तैयार किया हुआ खजूर का पेस्ट डालें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें। खजूर डालते ही दूध का रंग हल्का भूरा होने लगेगा और बहुत अच्छी खुशबू आने लगेगी।

  7. Step 7:

    एक छोटे पैन में घी गरम करें और कटे हुए मेवों को हल्का सुनहरा होने तक भून लें।

  8. Step 8:

    इन भुने हुए मेवों को खीर में डाल दें। साथ ही इलायची पाउडर और केसर वाला दूध भी मिला दें। इसे 5 मिनट और धीमी आंच पर पकने दें।

  9. Step 9:

    इस खीर को आप गरमा-गरम भी परोस सकते हैं, लेकिन इफ्तार में इसका असली मजा ठंडा करने के बाद आता है।

  10. Step 10:

    इसे मिट्टी के सकोरों में डालकर फ्रिज में रख दें और ऊपर से चांदी का वर्क और थोड़े से पिस्ते छिड़कें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।