
Fibre And Protein Rich Recipes For Iftar: इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस दौरान लोग रोजा रखते हैं। सुबह 3 या 4 बजे सेहरी करते हैं और पांच वक्त की नमाज अदा करते हंै। भूखे प्यारे रहने के बाद शाम को रोजा खाेला जाता है। इस दौरान लोगों के घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। चिप्स, कई तरह के पकौड़े, छोले-पूड़ी और न जाने क्या-क्या चीजें खाने को मिलती हैं। ऐसे में लोगों का पेट गड़बड़ होना तो स्वाभाविक है।
ऐसे में हम आपको प्रोटीन और फाइबर से भरपूर कुछ रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं जिसे आप इफ्तारी के लिए बना सकती हैं। खास बात तो ये है कि ये सभी को खूब पसंद भी आएंगी। आइए जानते हैं-
-1772785606796.jpg)
अगर आपको कुछ लाइट और हेल्दी खाना चाहती हैं तो स्प्राउट्स चाट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। उबले हुए मूंग या चने के स्प्राउट्स में कटा हुआ प्याज, टमाटर, खीरा, हरा धनिया और थोड़ा सा नींबू का रस डाल दें। ऊपर से चाट मसाला छिड़क दें। इससे इाका स्वाद भी दोगुना हो जाता है। ये चाट प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है।
यह भी पढ़ें- Dates Benefits During Ramadan: रमजान में 1 महीने तक खजूर खाने से क्या होता है?
अगर आप पेट को आराम पहुंचाना चाहती हैं ताे आप दही और चने से सलाद भी बना सकती हैं। ये पेट को ठंडक पहुंचाता है। इसके लिए उबले हुए काबुली चने में दही मिला लें। अब इसमें खीरा, टमाटर, थोड़ा भुना हुआ जीरा पाउडर और नमक डाल दें। ऊपर से पुदीना डाल दें। ये डिश प्रोटीन का बढ़िया सोर्स है।
यह भी पढ़ें- इफ्तार के लिए ऐसे बनाएं चिकन टिक्की, जानें रेसिपी
आप इफ्तारी के लिए ओट्स वेज उपमा भी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए पैन में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें राई, कढ़ी पत्ता और अपनी मन पसंद सब्जियां डालें। इसके बाद इसमें ओट्स डालकर हल्का भून लें और थोड़ा पानी डालकर पका लें। ये फाइबस से भरपूर होता है। इस कारण ये पेट के लिए फायदेमंद हो सकता है।
-1772785620511.jpg)
पनीर तो हर किसी को बहुत पसंद होता है। ऐसे में आप पनीर वेजीज सलाद भी बना सकती हैं। ये आसानी से बन भी जाती है। इसके लिए पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। चाहें तो इसे हल्का सा बटर में रोस्ट भी कर सकती हैं। अब इसमें खीरा, टमाटर, शिमला मिर्च और प्याज काटकर मिला दें। ऊपर से थोड़ा काला नमक और नींबू रस डाल दें। पनीर में प्रोटीन होता है, जो रोजा खोलने के बाद शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है।
यह भी पढ़ें- Iftar Menu Ideas: खजूर से बनीं ये रेसिपीज इफ्तार पार्टी की बढ़ा देंगी रौनक, बनाने का तरीका भी बेहद आसान
तो अगर आप भी इफ्तारी के लिए कुछ हेल्दी डाइट देख रही हैं तो यहां से ऑप्शन ले सकती हैं। ये आपके पेट के लिए भी फायदेमंद होंगे और आपको एनर्जी भी देंगे।
यह भी पढ़ें- Ramadan 2026: रमजान में खजूर से ही क्यों खोला जाता है रोजा? जानिए इसके पीछे की वजह
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।