
रमजाना का महीना इबादत, संयम और सेहत का खास संगम है। इस दौरान दिनभर रोज़ा रखने के बाद जब इफ्तार का समय आता है, तब सबसे पहले खजूर खाया जाता है। यह सिर्फ परंपरा नहीं है, बल्कि हेल्दी आदत भी है, जिसे सदियो से अपनाया जा रहा है। खजूर शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और लंबे समय तक भूखे रहने के बाद होने वाली कमजोरी को भी दूर करता है।
डाइटिशियन सिमरन सैनी (डॉ. सिमरन सैनी न्यूट्रिशन डिपार्टमेंट की हेड हैं और नई दिल्ली में स्थित एक प्रमुख वेट लॉस कंसल्टेंट हैं।) के अनुसार, अगर आप पूरे रमजान में रोजाना खजूर खाते हैं, तो इसका असर आपकी एनर्जी, डाइजेशन, हार्ट हेल्थ और ओवरऑल वेलनेस पर साफ दिखाई देता है। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को पोषण देते हैं और रोज़े के दौरान होने वाली कई आम परेशानियों को कम कर सकते हैं।
इतना ही नहीं, खजूर खाने से इफ्तार की शुरुआत हल्की और पौष्टिक रहती है, जिससे आप ओवरईटिंग से भी बचते हैं। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से जानते हैं कि पूरे 1 महीने तक खजूर खाने से शरीर में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।

रोज़ा खोलते समय खजूर खाने से थकान तुरंत कम होती है और शरीर में ताकत लौट आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि खजूर विटामिन्स का अच्छा स्रोत है। इसमें विटामिन A और C के साथ बी1, बी2, बी3, बी5 भी पाए जाते हैं। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर जैसे ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज तुरंत एनर्जी देते हैं। अगर आप रोजाना खजूर को डाइट में शामिल करती हैं, तो शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और अलग से सप्लीमेंट्स की जरूरत कम हो सकती है।
लंबे समय तक खाली पेट रहने की वजह से रमजान में कब्ज की समस्या होने लगती है। खजूर में मौजूद फाइबर डाइजेशन को बेहतर बनाता है और आंतों की सफाई में मदद करता है। इफ्तार में खजूर खाने से डाइजेशन सही रहता है और कब्ज से राहत मिलती है।
खजूर में फाइबर और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो दिल को मजबूत बनाता है। पोटैशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है और हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करता है। रोज खजूर खाने से हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है।

क्या आप जानती हैं कि खजूर में विटामिन B कॉम्प्लेक्स होता है, जो ब्रेन को एक्टिव रखता है और रोज़े के दौरान चिड़चिड़ापन कम करता है।
इफ्तार में पहले खजूर खाने से भूख कंट्रोल होती है, जिससे ज्यादा खाने से होने वाली गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से बचाव होता है।
यह भी पढ़ें- रोजाना 4 भीगे हुए खजूर खाने से मिलते हैं ये 14 जादुई फायदे, लेकिन जान लें ये बात
खजूर नेचुरल सुपरफूड है जो शरीर को एनर्जी, फाइबर और जरूरी मिनरल्स देता है। अगर आप पूरे रमजान में रोजाना 2-3 खजूर खाती हैं, तो आपको एनर्जी मिलती है, डाइजेशन मजबूत होता है और सेहत अच्छी रहती है।
यहां भी पढ़ें: रमजान के 30 दिनों में 5kg वजन कैसे कम करें? जानिए सीक्रेट डाइट प्लान
खजूर फायदेमंद है, लेकिन सीमित मात्रा में ही खाएं, खासकर अगर आपको डायबिटीज या वजन से जुड़ी समस्या है। संतुलन ही सेहत की असली कुंजी है।
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।