herzindagi
cough and cold reasons

हर दूसरे दिन हो जाती है सर्दी-खांसी और मौसमी इंफेक्शन करते हैं परेशान? जानें कारण और बचाव के उपाय

अगर आपको हर दूसरे दिन सर्दी-खांसी हो जाती है, मौसमी इंफेक्शन्स आपको आसानी से घेर लेते हैं और सीजन बदलते ही आप कोल्ड की चपेट में आ जाती हैं, तो इसके कारण और बचाव के उपायों के बारे में एक्सपर्ट से जानें।
Editorial
Updated:- 2026-01-13, 22:52 IST

मौसम में बदलाव अक्सर सर्दी-खांसी और बुखार समेत कई सीजनल इंफेक्शन और बीमारियां लेकर आता है। कई लोगों को मौसम बदलते ही जुकाम और खांसी घेर लेती है, तो कई लोगों को सिरदर्द और बुखार हो जाता है। अगर आपको हर दूसरे दिन सर्दी-खांसी हो जाती है, मौसमी इंफेक्शन्स आपको आसानी से घेर लेते हैं और सीजन बदलते ही आप कोल्ड की चपेट में आ जाती हैं, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। चलिए इसके कारण और बचाव के उपायों के बारे में एक्सपर्ट से जानें। इस बारे में Dr Honey Savla, Consultant Internal Medicine, Wockhardt Hospitals, Mumbai Central जानकारी दे रहे हैं।

बार-बार सर्दी-खांसी और मौसमी इंफेक्शन क्यों हो जाता है?

cough and breathing problems

  • मौसमी सर्दी-जुकाम अक्सर तापमान में उतार-चढ़ाव, आर्द्रता में बदलाव या प्रदूषण के स्तर में वृद्धि की वजह से होता है। दरअसल, इन स्थितियों में वायरस आसानी से फैलते हैं और शरीर को वातावरण के अनुकूल होने में वक्त लगता है। ठंडी हवा, गीले कपड़े या एयर कंडीशनर वाले वातावरण के अचानक संपर्क में आने से नाक के मार्ग में जलन हो सकती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। जो लोग अक्सर यात्रा करते हैं, लंबे समय तक काम करते हैं या जिनकी नींद का पैटर्न अनियमित होता है, उन्हें सर्दी-जुकाम होने की संभावना अधिक होती है।
  • बार-बार सर्दी-जुकाम होने का एक कारण इम्यूनिटी का कमजोर होना भी हो सकता है। नींद की कमी, खान-पान ठीक न होने, डिहाइड्रेशन और अधिक तनाव के चलते इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है।
  • जब शरीर थका हुआ होता है या पोषण की कमी होती है, तो शरीर को उन वायरस से लड़ने में भी ज्यादा वक्त लगता है, जिनके लक्षण आमतौर पर हल्के होते है
  • बच्चे, बुजुर्ग, डायबिटीज या अन्य किसी हेल्थ कंडीशन से परेशान लोगों में मौसमी इंफेक्शन्स का खतरा ज्यादा रहता है।

यह भी पढ़ें- सालों से फेफड़ों में चिपका कफ मक्खन की तरह पिघलेगा और खांसी की होगी छुट्टी, बस 1 टुकड़ा चबा लीजिए इस लकड़ी का टुकड़ा

सीजनल इंफेक्शन से बचने के लिए क्या करें?

cold cough remedy

  • सबसे पहले अच्छी नींद लें ताकि इम्यूनिटी मजबूत हो।
  • बैलेंस मील लें। डाइट में फल, सब्जी और प्रोटीन शुमार करें ताकि इम्यून सेल्स मजबूत हों।
  • बाहर से आकर हाथ धोएं और छींकते वक्त या खांसते वक्त मुंह को ढक लें।
  • मौसम के हिसाब से कपड़े पहनें । जब ठंडा मौसम हों, तो शरीर को ढककर रखें।
  • पॉल्युशन में चेहरे को मास्क से कवर करके रखें।
  • रोजाना वॉक करें ताकि सर्कुलेशन में सुधार हो और इम्यूनिटी मजबूत हो।

अगर आपको बार-बार कोल्ड हो रहा है, बुखार और सांस लेने में मुश्किल के साथ कमजोरी महसूस हो, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

यह भी पढ़ें- खांस-खांसकर छिल गया है गला और सीने में जमा बलगम कर रहा है परेशान, तो हल्दी के ये 3 नुस्खे आजमाएं 


सर्दी-खांसी और मौसमी इंफेक्शन्स से बचने में एक्सपर्ट के ये टिप्स मदद कर सकते हैं। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।