Wed Feb 18, 2026 | Updated 03:41 AM IST
herzindagi
 natural remedy for cough and cold at home

5 रुपये में फेफड़ों में जमा बलगम निकलेगा बाहर और खांसी की होगी छुट्टी, महंगी फीस लेकर डॉक्टर भी आपको नहीं बताएंगे ये देसी इलाज

अगर आपके सीने में बलगम जकड़ा हुआ है, बार-बार आपको खांसी आती है और कफ बाहर नहीं निकल रहा है, तो इस देसी नुस्खे को आजमाएं। इसकी मदद से आप आसानी से सर्दी-खांसी और बलगम से राहत पा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-17, 17:05 IST

हम सभी सेहतमंद रहना चाहते हैं और इसके लिए कोशिश भी करते हैं, लेकिन कई बार गलत खान-पान, कमजोर इम्यूनिटी, खराब जीवनशैली और मौसमी बदलावों के चलते बीमारियां और इंफेक्शन हमें घेर लेते हैं। खासतौर पर बदलते मौसम के बीच सर्दी-खांसी और जुकाम बहुत आम रहता है। अक्सर हम खांसी और बलगम को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं और इसे नजरअंदाज करते रहते हैं या इसके लिए ओवर-द-काउंटर मेडिसिन ले लेते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नही है। सीने में जमे बलगम का बाहर निकलना बहुत जरूरी होता है, वरना इसकी वजह से कान, नाक, सीने और गले में दर्द या सांस लेने में मुश्किल जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। फेफड़ों में जमे बलगम को खींचकर बाहर निकालने में कई देसी नुस्खे मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही काढ़े के बारे में बता रहे हैं, जो खांसी और कफ में रामबाण की तरह काम करता है और सबसे खास बात ये है कि इसे रसोई में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आसानी से बनाया जा सकता है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर दीक्षा भावसार जानकारी दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

फेफड़ों में जमे बलगम को बाहर निकालने का देसी काढ़ा

Kadha for Cold and Cough

  • एक्सपर्ट का कहना है कि ये काढ़ा बलगम, खांसी और जुकाम में बहुत फायदेमंद होता है। ये बलगम को बाहर निकालता है, सूखी और गीली खांसी को दूर करता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है।
  • इस काढ़े से म्यूकस पतला होता है और आसानी से बाहर निकलता है। अदरक, अजवाइन और काली मिर्च, श्वसन तंत्र को गर्माहट देते हैं और छाती की जकड़न और भारीपन को दूर करते हैं।
  • ये काढ़ा गले की सूजन और खराश में राहत देता है। तुलसी और हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण और एंटीबैक्टीरियल होते हैं। ये इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। लहसुन प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। ये संक्रमण को बढ़ने से रोकता है, जिससे सर्दी जल्दी ठीक होती है।
  • ये काढ़ा सांस की नलियों को खोलता है और कफ जमा नहीं होने देता है। इससे सांस लेने में आसानी होती है। ये इंफेक्शन से लड़ने की शक्ति भी बढ़ाता है। ये काढ़ा शरीर को अंदर से गर्म रखता है और कफ को कम करता है।

यह भी पढ़ें- फेफड़ों में जमा जिद्दी से जिद्दी कफ बर्फ की तरह पिघलेगा, मुलेठी के 1 टुकड़े को इस तरह इस्तेमाल करने से होगी खांसी की छुट्टी

खांसी और बलगम दूर करने का देसी नुस्खा

ajwain for bloating

  • आपको तुलसी की 5-7 पत्तियां, 1 टीस्पून अजवाइन, 1 टीस्पून मेथी, लहसुन की 2 कली और चौथाई टीस्पून काली मिर्च लेनी है।
  • इन सब चीजों को 1 लीटर पानी में डालें।
  • अब इसे आधा रह जाने तक उबालें।
  • इसे आपको सुबह पीना है।
  • ऐसा कुछ दिनों तक करने से बलगम, खांसी और जुकाम दूर होगा।

 


यह भी पढ़ें- शहद में मिलाकर खाईं मैंने ये 3 चीजें और सीने में जमे बलगम की हो गई छुट्टी, आप भी आजमाएं ये देसी नुस्खा


खांसी और सीने में जमे बलगम को दूर करने में ये देसी इलाज मदद कर सकता है। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।