Fri Feb 13, 2026 | Updated 03:59 AM IST
herzindagi
lemon shot to remove stomach trapped gas

पेट में गैस अटक गई है और निकल नहीं रही? इस 1 नुस्‍खे से मिनटों में राहत पाएं

पेट में फंसी हुई गैस न सिर्फ बेचैनी पैदा करती है, बल्कि यह सीने में चुभन, सिरदर्द और भारीपन का कारण भी बन जाती है। कभी-कभी तो ऐसा महसूस होता है जैसे गैस अटक गई है और बाहर नहीं निकल रही। अगर आप भी इस दर्दनाक स्थिति से जूझ रहे हैं, तो इस आर्टिकल में बताया नुस्‍खा आपकी मदद कर सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-02-12, 20:43 IST

भागदौड़ भरी जीवनशैली, गलत खान-पान और बाहर के तले-भुने खाने की वजह से गैस की समस्‍या कई लोगों को परेशान करती है। इससे पेट में भारीपन लगता है, बार-बार डकार आती है और सीने में जलन महसूस होती है।
अक्सर हम गैस से राहत पाने के लिए तुरंत दवाइयां ढूंढते हैं, लेकिन क्‍या आप जानती हैं‍ कि आप रसोई की कुछ साधारण चीजों को मिलाकर एक ऐसा जादुई शॉट तैयार बना सकती हैं, जो मिनटों में आपके पेट को हल्का कर देगा।

यह छोटा-सा लेकिन असरदार लेमन शॉट पाचन अग्नि को जागृत करता है, गैस को बाहर निकालता है और पेट को हल्का महसूस कराता है। नींबू, हींग, नमक और काली मिर्च से तैयार यह शॉट शरीर को भीतर से संतुलित करता है। इसकी जानकारी मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से शेयर की है। आइए इसे बनाने के तरीके और फायदों के बारे में आर्टिकल के माध्‍यम से विस्‍तार में जानते हैं।

गैस निकालने वाला असरदार लेमन शॉट

यह आयुर्वेदिक नुस्खा पाचन अग्नि को तेज करता है और गैस को आसानी से रिलीज करता है।

lemon shot for stomach trapped gas

सामग्री

  • नींबू का रस- आधा
  • हींग- 1 चुटकी
  • नमक- 1 चुटकी
  • काली मिर्च- 1 चुटकी

विधि‍

  • आधे नींबू के रस में ये तीनों मसाले मिलाएं।
  • आप इसे सीधा शॉट या आधे कप गुनगुने पानी में मिलाकर ले सकती हैं।

इस लेमन शॉट को खाने से 20 मिनट पहले पिएं। ऐसा करने से न केवल गैस नहीं बनेगी, बल्कि आपका खाना भी अच्छी तरह पचेगा।

यह भी पढ़ें- पेट में हमेशा रहती है गैस और आते हैं स्मेली फार्ट? कहीं लिवर की खराबी तो नहीं इसकी वजह

लेमन शॉट में मौजूद चीजों के फायदे

  • नींबू का रस पाचन रसों को एक्टिव करता है। यह शरीर में एल्कलाइन असर पैदा करता है, जिससे एसिडिटी कम होती है।
  • हींग गैस से छुटकारा पाने का पावरफुल उपाय है। इसमें एंटीफ्लैटुलेंट गुण होते हैं, जो पेट की मसल्‍स को आराम देते हैं और फंसी हुई हवा को बाहर निकालते हैं।
  • नमक स्‍वाद और इलेक्‍ट्रोलाइट्स के लिए जरूरी होता है। सही मात्रा में नमक लेने से पाचन रसों का स्राव बेहतर होता है, जिससे भोजन को तोड़ने और पचाने की प्रोसेस आसान बनती है।
  • काली मिर्च मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाने में मदद करती है। यह पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड के स्राव को बढ़ाती है, जिससे भोजन सड़ने के बजाय पचता है।

lemon shot to remove trapped gas

सावधानी

  • यदि आपको पेट में अल्सर है या ज्‍यादा जलन वाली एसिडिटी रहती है, तो नींबू और काली मिर्च का सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर पूछें।
  • कुछ लोगों को खाली पेट नींबू से दांतों में संवेदनशीलता या पेट में ऐंठन महसूस हो सकती है, ऐसी स्थिति में इसे गुनगुने पानी के साथ ही लें।

यह भी पढ़ें- गैस की वजह से गुब्बारे की तरह फूल जाता है पेट, खाली पेट पानी में मिलाकर पिएं ये 2 चीजें

यदि गैस का दर्द बाएं हाथ की ओर जा रहा है या पसीना आ रहा है, तो इसे सिर्फ गैस न समझें, यह दिल से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकती है। तुरंत मेडिकल मदद लें।

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।