herzindagi
methi jeera water for indigestion gas and bloating

गैस की वजह से गुब्बारे की तरह फूल जाता है पेट, खाली पेट पानी में मिलाकर पिएं ये 2 चीजें

अगर आपका पेट गैस की वजह से गुब्बारे की तरह फूल जाता है, एसिडिटी रहती है और पाचन हर दूसरे दिन खराब हो जाता है, तो इस देसी नुस्खे को आजमाएं। रसोई में रखी इन 2 चीजों को पानी में मिलाकर पीने से डाइजेशन दुरुस्त होगा।  
Editorial
Updated:- 2026-02-10, 14:42 IST

अगर आपके पेट में अक्सर गैस बन जाती है, गैस की वजह से पेट गुब्बारे की तरह फूल जाता, एसिडिटी परेशान करती है और आए दिन डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें आपको परेशान करती हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। पाचन से जुड़ी दिक्कतें, गलत खान-पान और अनियमित जीवनशैली समेत कई कारणों से हो सकती हैं। इतना ही नहीं, स्ट्रेस भी आपके पाचन को प्रभावित करता है। कई बार अपच को दूर करने के लिए लोग दवाइयों की मदद लेते हैं, लेकिन एंटासिड दवाइयों का लंबे समय तक इस्तेमाल सेहत को बिगाड़ सकता है। ऐसे में पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने और पेट में जमी हुई गैस को बाहर निकालने के लिए इस देसी नुस्खे की मदद लें। एक्सपर्ट की बताई इन 2 चीजों को पानी में मिलाकर पीने से गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग दूर होगी। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग को दूर करने का देसी नुस्खा

methi for belly fat

  • 1 गिलास पानी लें। इसमें 1 टीस्पून मेथी के बीज और 1 टीस्पून जीरा मिलाएं। इसे रातभर छोड़ दें। सुबह इसे छानकर हल्का गुनगुना करके पिएं।
  • इसे पीने से मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है, डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं और खाना आसानी से पचता है।
  • ये पानी शरीर को डिटॉक्स करने और पेट की सूजन दूर करने में भी मदद करता है।
  • इस पानी को पीने से पेट में जमी गैस बाहर निकलती है और सीने में जलन नहीं होती है। पानी में मेथी और जीरा मिलाकर पीने से इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है और ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है।
  • ये कब्ज को दूर करता है, पेट में जमी गंदगी को बाहर निकलता है और इसलिए इस पानी को पीने से आप दिनभर एक्टिव महसूस करती हैं।

यह भी पढ़ें- पेट में हमेशा रहती है गैस और आते हैं स्मेली फार्ट? कहीं लिवर की खराबी तो नहीं इसकी वजह

jeera for gut health

  • इस पानी को पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों में भी ये रामबाण की तरह काम करता है।
  • जीरे में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अगर आपके शरीर में कहीं दर्द बना हुआ है, तो इस पानी को पीने से दर्द भी दूर होता है।
  • ये पानी एक नेचुरल टॉनिक की तरह काम करता है और फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज बनाता है। खासकर, बेली फैट कम करने में ये रामबाण की तरह काम करता है।

यह भी पढ़ें- गैस की वजह से गुब्बारे की तरह फूल जाए पेट, तो इस घरेलू नुस्खे की लें मदद

 

डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में ये देसी नुस्खा मदद कर सकता है। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।