
PCOD सिर्फ महिलाओं के पीरियड्स को अनियमित नहीं करती है, बल्कि ये महिलाओं को कई तरह से प्रभावित करती है। ज्यादातर महिलाओं को ऐसा लगता है कि PCOD में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस का असर सिर्फ पीरियड्स और फर्टिलिटी पर होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। इस कंडीशन में होने वाले हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण महिलाओं की स्किन, बाल, वजन, डाइजेशन और मूड समेत कई चीजें प्रभावित होती हैं। अगर आप PCOD से परेशान हैं तो आपने महसूस किया होगा कि आपका पेट अक्सर खुलकर साफ नहीं होता है, पेट में भारीपन और कब्ज बनी रहती है। इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं और डाइट में किन बदलावों के जरिए इसे दूर किया जा सकता है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत कालरा दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।

PCOD में इंसुलिन, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन में होने वाले उतार-चढ़ाव के चलते गट मूवमेंट धीमा हो जाता है और माइक्रोबायोम की हल्थ पर असर होता है। इसकी वजह से ब्लोटिंग हो जाती है और कई बार पेट सही से खाली नहीं होता है। इस हार्मोनल इंबैलेंस के चलते पेट में भारीपन बना रहता है। प्रोजेस्टेरोन की कमी आंतों के कॉन्ट्रैक्शन को धीमा कर देती है और हाई इंसुलिन रेजिस्टेंस का असर भी गट हेल्थ पर होता है। इसके अलावा एस्ट्रोजन के बढ़े होने के चलते मल कड़ा हो जाता है और पेट साफ होने में मुश्किल होती है।
यह भी पढ़ें- PCOD पर कैसे असर डालता है इंसुलिन रेजिस्टेंस? जानें
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- PCOD में नींद आने में क्यों होती है मुश्किल? इन उपायों से कम हो सकती है दिक्कत
PCOD में कब्ज को दूर करने में ये उपाय मदद कर सकते हैं। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।