herzindagi
Kabj ka Gharelu Upay

सुबह खाली पेट चबाएं यह 1 पत्ता, सालों पुरानी कब्ज मिनटों में होगी गायब

खराब लाइफस्‍टाइल के कारण कब्ज आम समस्या है। इस समस्‍या से बचने के लिए अमरूद के पत्ते मदद कर सकते हैं। ये फाइबर और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होने के कारण मल को नरम करने, विषाक्त पदार्थों को निकालने और पाचन में सुधार करने में मदद करते हैं। आइए एक्‍सपर्ट से जानें इसे कैसे खाना चाहिए?  
Editorial
Updated:- 2026-01-20, 21:23 IST

क्या आपको भी हर सुबह टॉयलेट सीट पर घंटों बैठना पड़ता है?
क्या पेट पूरी तरह साफ न होने से पूरे दिन भारीपन, बेचैनी और आलस महसूस होता है?
अगर आपका जवाब हां है, तो आप अकेली नहीं हैं। खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण कब्ज आज एक महामारी बन चुकी है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि इसका समाधान आपके किचन में ही छिपा है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए एक ऐसा जबरदस्त और असरदार घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जिसे अपनाने के बाद आपका पेट सुबह टॉयलेट में बैठते ही पानी की तरह साफ हो जाएगा। इस नुस्खे और इसे इस्तेमाल करने के सही तरीके के बारे में हमें रिच न्यूट्रिशन 20 की जानी-मानी डाइटीशियन तमन्ना दयाल बता रही हैं।

जी हां हम अमरूद के पत्ते के बारे में बात कर रहे हैं। यह कोई साधारण पत्ता नहीं, बल्कि पेट की समस्याओं के लिए अचूक औषधि है। अगर आप सुबह-सुबह घंटों टॉयलेट में बिताते हैं और फिर भी पेट साफ नहीं होता, तो अमरूद के पत्तों का यह डिटॉक्स उपाय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

guava leaves for constipation by expert

कब्‍ज दूर करने के लिए अमरूद के पत्ते का कैसे इस्‍तेमाल करें?

  • कुछ लोग पत्तों को सीधे चबाते हैं, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार अमरूद के पत्तों की चाय सबसे ज्यादा असर दिखाती है।
  • 3 से 5 ताजे और साफ सॉफ्ट अमरूद के पत्ते लें।
  • एक कप पानी में इन पत्तों को डालकर 5 से 10 मिनट तक अच्छी तरह उबालें, जब तक कि पानी का रंग हल्का बदल न जाए।
  • इस चाय को छान लें और हल्का गुनगुना होने पर पिएं।
  • इसे सुबह खाली पेट पिएं। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें आधा नींबू या एक बूंद शहद भी मिला सकती हैं।

अमरूद के पत्तों का जादुई असर- सालों पुरानी कब्ज का काल

क्या आप भी भारीपन, पेट फूलने और कब्ज से परेशान हैं? इसका समाधान आपके बगीचे में ही छिपा है। अमरूद के कोमल पत्ते न सिर्फ कब्ज से राहत दिलाते हैं, बल्कि आपके शरीर को अंदर से पूरी तरह डिटॉक्स करने की अद्भुत शक्ति रखते हैं।

guava leaves for constipation

प्राकृतिक फाइबर का खजाना

अमरूद के पत्तों में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। यह फाइबर आपके मल को नरम बनाता है और आंतों में फंसे कचरे को बाहर धकेलता है। इससे बिना जोर लगाए सुबह पेट पानी की तरह साफ हो जाता है।

बैक्टीरिया का नाश

इन पत्तों में विशेष प्रकार के फ्लेवोनोइड्स और टैनिन होते हैं, जिनमें शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ये आपके पेट के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं, जो गैस और अपच का कारण बनते हैं और गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं।

यह भी पढ़ें- Constipation Remedy: कब्ज से परेशान हैं? तो दूध में मिलाकर पिएं यह चीज

नेचुरल बॉडी डिटॉक्स

जब आपका डाइजेशन को सही होता है, तब शरीर से टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं। यह आंतरिक सफाई न सिर्फ आपको ऊर्जा से भर देती है, बल्कि आपकी त्वचा पर भी गजब की चमक लाती है।

यह भी पढ़ें- लंबे समय से हैं कब्ज से परेशान तो ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

अगर आप भी कब्‍ज से परेशान रहती हैं, तो इस उपाय को एक बार आजमाकर जरूर देखें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।