herzindagi
curry leaves for skin hair and gut health

आपके बालों, स्किन और पाचन के लिए वरदान है यह 1 पत्ता, खाने का सही तरीका जान लेंगी तो सेहत हो जाएगी जबरदस्त

अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, चेहरा फीका होता जा रहा है और पाचन भी आए दिन बिगड़ता रहता है, तो एक छोटे से पत्ते में आपकी सारी मुश्किलों का हल छिपा है। इस पत्ते के फायदे और इसे खाने के तरीके बारे में एक्सपर्ट से जानते है।
Editorial
Updated:- 2026-02-09, 21:53 IST

क्या आपका चेहरा अपनी चमक खो रहा है और समय से पहले बूढ़ा नजर आने लगा है?
क्या आपके बाल भी झड़ने और समय से पहले सफेद होने लगे हैं?
क्या आपका पाचन भी हर दूसरे दिन खराब होने लगता है?
अगर ऐसा है, तो आपकी रसोई में रखा एक पत्ता आपके लिए जादू की तरह काम कर सकता है। हमारी रसोई और किचन गार्डन में औषधीय गुणों से भरपूर कई हर्ब्स, मसाले, पत्ते और फूल मौजूद होते हैं। इनका अगर आप सही तरीके सेवन करेंगी, तो आपको कई बड़े फायदे मिल सकते हैं। करीपत्ता भी ऐसा ही एक पत्ता है, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। खासकर, त्वचा, बालों और डाइजेशन के लिए ये बहुत फायदेमंद होता है। इसे डाइट में कैसे शामिल करना है और कैसे गट, हेयर और स्किन के लिए ये लाभकारी है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर दीक्षा भावसार जानकारी दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine)हैं।

स्किन, गट और हेयर के लिए फायदेमंद है करी पत्ता

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar Savaliya | Thyroid, Fertility, Hormones (@drdixa_healingsouls)

  • एक्सपर्ट का कहना है कि करी पत्ता गुणों की खान है। खासकर, स्किन, हेयर और गट हेल्थ के लिए ये बेहद फायदेमंद है। इसे अगर आप डाइट में शामिल करेंगी, तो इससे न केवल बालों की ग्रोथ बेहतर होगी, डाइजेशन में सुधार होगा, हार्मोन्स बैलेंस होंगे, स्किन ग्लो करेगी, इंफ्लेमेशन कम होगा, इम्यूनिटी मजबूत होगी और बॉडी डिटॉक्स होगी।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि आयुर्वेद के अनुसार, जब आपकी अग्नि तीव्र होती है, तो शरीर अपने खुद को सुधारने का काम करने लगता है। करी पत्ता अग्नि को बूस्ट करता है और इससे बाल मजबूत होते हैं, स्किन साफ होती है और शरीर में ताकत बनी रहती है।
  • इससे लिवर हेल्थ में सुधार होता है, ब्लड शुगर बैलेंस होती है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है।
  • आयुर्वेद के अनुसार, करी पत्ता खासतौर पर बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है और बाल समय से पहले सफेद नहीं होते हैं।

यह भी पढ़ें- Hair Fall: बालों का झड़ना होगा कम, रोज खाएं ये 4 चीजें

curry leavs on an empty stomach

  • करी पत्ता बालों की जड़ों को मजबूती देता है, स्कैल्प को पोषण देता है और डैंड्रफ को दूर करता है।
  • ये आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद है। इससे स्किन में नेचुरल ग्लो आता है, झुर्रियां और डलनेस कम होती है और कोलेजन बूस्ट होता है। करी पत्ते से स्किन में ऑयल और ड्राईनेस भी बैलेंस होती है।
  • करी पत्ता आपकी गट और डाइजेशन के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे गैस कम होती है, थायराइड फंक्शन और मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है।
  • आप 7-8 करी पत्तों को पानी में उबालकर खाली पेट पी सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक सुबह खाली पेट पीपल के पत्तों का पानी पीने से क्या होता है?

 

करी पत्ता का एक्सपर्ट के बताए तरीके से सेवन करने से स्किन, हेयर और गट हेल्थ से जुड़े कई फायदे मिल सकते हैं। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।