Sat Mar 14, 2026 | Updated 01:42 AM IST
image

Vastu Tips: करी पत्ते से जुड़े वास्तु उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, जानें तरीका

भारतीय रसोई में करी पत्ते का इस्तेमाल खाने में अक्सर किया जाता है। इससे आप घर के वास्तु को बेहतर करके अपने भाग्य को खोल सकती हैं, ताकि आपके जीवन में सबकुछ बेहतर हो सके।
Editorial
Updated:- 2026-03-13, 14:30 IST

हमारे यहां किचन में रखी हर चीज का अपना एक महत्व होता है। इसलिए इसे अलग-अलग चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। करी पत्ता सब्जी या अन्य चीजों को छोंकने के लिए किया जाता है, ताकि इससे खाने का स्वाद बढ़ सके। इस बार आप इसका इस्तेमाल घर के वास्तु को अच्छा करने के लिए कर सकती हैं, जिससे आपके जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं और किस्मत खुल सकती है। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने ऐसे ही उपाय के बारे में जानकारी शेयर की है।

शनि दोष से मुक्ति दिलाता है करी पत्ता

वास्तु शास्त्र के अनुसार, करी पत्ते का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। यदि आपकी कुंडली में शनि भारी है या आप शनि की साढ़ेसाती और ढैया से परेशान हैं, तो घर में करी पत्ते का पौधा लगाना बहुत शुभ होता है। शनिवार के दिन इस पौधे के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। आपको यह उपाय जरूर करना चाहिए।

1 - 2026-03-13T135908.243

आर्थिक समृद्धि के लिए सही दिशा

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बड़ा महत्व है। गलत दिशा में लगाया गया पौधा फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। करी पत्ते के पौधे को हमेशा घर की पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। पश्चिम दिशा शनि की दिशा मानी जाती है, इसलिए यहां यह पौधा लगाने से यश और धन की प्राप्ति होती है।यदि पश्चिम में जगह न हो, तो इसे दक्षिण-पूर्व यानी आग्नेय कोण में भी लगाया जा सकता है, जो घर में सकारात्मक ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें: Vastu Upay: खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले, इमली के ये छोटे से उपाय बदल देगें आपका जीवन

सोई हुई किस्मत जगाता है करी पत्ता

करी पत्ता राहु और केतु के अशुभ प्रभावों को कम करने की शक्ति रखता है। यदि आपको लगता है कि घर या आपको नजर लग गई है, तो शनिवार के दिन करी पत्ते की एक टहनी लें और उसे घर के मुख्य द्वार पर अंदर की तरफ लटका दें। ऐसा करने से बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पातीं। साथ ही आपकी सोई हुई किस्मत जाग जाती है।

2 - 2026-03-13T135910.513

इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

करी पत्ता केवल एक पौधा नहीं, बल्कि सुख-समृद्धि का प्रतीक है। इसे सही दिशा और श्रद्धा के साथ घर में स्थान देने से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि जीवन की बाधाएं भी दूर होती हैं। इसलिए आपको इस उपाय को जरूर करना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;