Sun Feb 15, 2026 | Updated 12:53 PM IST
image

Magh Purnima 2026 Daan: शनि की महादशा से हैं परेशान, तो माघ पूर्णिमा पर करें इन 3 चीजों का दान

Magh Purnima Daan: अगर आपको भी लग रहा है कि शनि की महादशा के कारण आपके जीवन में परेशानियां बढ़ रही हैं, तो इसके लिए माघ पूर्णिमा के दिन कुछ खास चीजों का दान जरूर करें।
Editorial
Updated:- 2026-01-30, 18:51 IST

Magh Purnima 2026 Ka Daan: हिंदू धर्म में लोग पंचांग देखकर तिथि के हिसाब से पूजा और दान करते हैं। इस बार फरवरी के महीने में माघ पूर्णिमा पड़ रही है। ये काफी फलदायी और पुण्यदायी मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अगर आप चीजों का दान करेंगी, तो इससे शनि का महादशा से मुक्ति प्राप्त कर सकती हैं। ऐसे में आप पंडित जन्मेश द्विवेदी से जानें कि कौन सी ऐसी चीजें हैं, जिनका दान करने से आपके जीवन में शनि की महादशा कम होगी और आपके जीवन में शांति आएगी।

काले तिल का करें माघ पूर्णिमा में दान

शनि ग्रह जीवन में कठिनाइयों को बढ़ाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनके दोष से ग्रहों की दिशाएं भी बदल जाती हैं। इसे शांत करने के लिए आप माघ पूर्णिमा के दिन स्नान के बाद काले तिल का दान कर सकती हैं। इस दान को करने से आपके जीवन से नकारात्मक चीजों का प्रभाव कम हो जाएगा। साथ ही आपके जीवन की बाधाएं कम हो जाएंगी।

2 - 2026-01-30T164543.238

माघ पूर्णिमा में करें गुड़ का दान

माघ पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसके दान से आपके जीवन में कभी भी मान-सम्मान की कमी नहीं होगी। साथ ही शनि की महादशा का असर भी कम हो जाएगा। इससे नई ऊर्जा की प्राप्ति होगी, जो आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। इसलिए आपको इस चीज का दान जरूर करना चाहिए।

3 - 2026-01-30T164540.778

यह भी पढ़ें- February Festival List 2026: फरवरी में कब है महाशिवरात्रि, फुलेरा दूज और आमलकी एकादशी? यहां जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

सरसों के तेल का करें दान

माघ पूर्णिमा के दिन आप सरसों के तेल का दान कर सकती हैं। तेल का दान करन से आपके जीवन की परेशानियां कम होती है। साथ ही नई ऊर्जा का संचार होता है। इसे आप किसी मंदिर या जरूरतमंद को दान दे सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि वो सही चीज के लिए दिया हो। तभी इसका लाभ प्राप्त होगा।

Mustard oil (2)

यह भी पढ़ें- Purnima Tithi 2026: साल 2026 में कब-कब पड़ेंगी पूर्णिमा तिथियां, यहां जानें शुभ मुहूर्त समेत अन्य बातें

माघ पूर्णिमा के दिन आप इन 3 चीजों का दान करेंगी, तो शनि का महादशा का असर कम हो सकता है। बस आपको सही समय और मुहूर्त में चीजों को दान करना चाहिए। आप चाहें तो इस दान को माघ मेले में स्नान करने के बाद कर सकती हैं, ताकि आपके जीवन पर इसका प्रभाव सकारात्मक रहे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;