Fri Apr 10, 2026 | Updated 01:16 AM IST HZ Awards 2026
image

Varunthini Ekadashi Daan 2026: वरुथिनी एकादशी पर दान का है विशेष महत्व, जानें किन चीजों के दान से प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु

एकादशी का व्रत सबसे अहम माना जाता है। ऐसे ही इस दिन किए गए दान की महत्ता काफी होती है। आप भी खास चीजों का दान करके भगवान विष्णु की कृपा पा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-09, 18:19 IST

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत उत्तम माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति इस दिन व्रत करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी कहते हैं। साल 2026 में यह 12 अप्रैल को पड़ रही है। वरुथिनी शब्द का अर्थ होता है कवच । मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और दान करने से भगवान विष्णु अपने भक्तों की हर संकट से रक्षा करते हैं। पंडित जन्मेश द्विवेदी ने बताया कि इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

अन्न का करें दान

हिंदू धर्म में अन्नदान को महादान कहा गया है। वरुथिनी एकादशी पर भूखे व्यक्ति को भोजन कराना या अनाज का दान करना पूर्वजों को तृप्ति प्रदान करता है और घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होने देता। इसलिए आपको इस दिन अन्न को दान करना चाहिए। इसके लिए आप चाहें तो जरूरतमंद के घर में सामान भरा सकते हैं या उसे जिस भी चीज की जरूरत हो वो दिला सकते हैं, ताकि वो सारी चीजें उसके काम आ सके।

1 - 2026-04-09T164733.153

मौसमी फल का दान

गर्मी के समय में सबसे ज्यादा मौसमी फल खरबूजा, आम या तरबूज आते हैं। आप इन चीजों का दान भी कर सकती हैं। इसके दान करने से आपको मन की शांति मिलेगी। साथ ही किसी व्यक्ति को अच्छे फल खाने को मिल जाएंगे। गर्मी के मौसम में उसे भी शीतलता प्रदान होगी।

यह भी पढ़ें- Ekadashi Vrat List 2026: अप्रैल में कब पड़ेगी पहली एकादशी? पंडित जी से जानें पूरे साल की सभी तिथियों के शुभ मुहूर्त समेत अन्य बातें 

जूते, चप्पल और छाते का दान

वैशाख मास की तपती धूप से राहगीरों को बचाने के लिए चप्पल या छाते का दान करना वरुथिनी एकादशी के विशेष पुण्य कर्मों में गिना जाता है। इससे भगवान विष्णु के साथ-साथ शनि देव की कृपा भी प्राप्त होती है। साथ ही आपको सकारात्मक फल प्राप्त होते हैं।

दान की सही विधि

  • वरुथिनी एकादशी के दिन सुबह जल्दी स्नान कर भगवान की पूजा करें।
  • पूजा के बाद दान की जाने वाली वस्तुओं को सामने रखकर संकल्प लें और फिर किसी योग्य ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को आदरपूर्वक दान दें।
  • ध्यान रहे कि दान हमेशा निस्वार्थ भाव से करना चाहिए, तभी उसका पूर्ण फल प्राप्त होता है।

2 - 2026-04-09T164735.159

यह भी पढ़ें- Ekadashi List April 2026: अप्रैल महीने में कब-कब पड़ेगी एकादशी तिथि? यहां जानें सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

वरुथिनी एकादशी केवल उपवास का दिन नहीं है, बल्कि यह परोपकार और सेवा का अवसर है। यदि आप इस दिन अपने अनुसार श्रद्धापूर्वक दान करते हैं, तो न केवल आपके वर्तमान जीवन के कष्ट दूर होते हैं, बल्कि मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;