herzindagi
mahakumbh magh purnima 2025 snan daan muhurat list in detail

Magh Purnima Snan Muhurat 2025: महाकुंभ के दौरान माघ पूर्णिमा के दिन बन रहा है शुभ संयोग, इस मुहूर्त में स्नान-दान करने से हो सकता है भाग्योदय

Mahakumbh Snan Muhurat 2025: माघ पूर्णिमा के दिन महाकुंभ स्नान का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। माघ पूर्णिमा के दिन स्नान करने का सबसे शुभ मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त होता है। आइए इस लेख में विस्तार से शुभ मुहूर्त के बारे में जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-02-12, 12:41 IST

महाकुंभ मेला 2025 में प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। संगम में डुबकी लगाने के लिए देश के कोने-कोने से लोग आ रहे हैं। 10 फरवरी तक 44.74 करोड़ लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। अभी दो प्रमुख स्नान बाकी हैं माघ पूर्णिमा और महाशिवरात्रि। आपको बता दें, माघ पूर्णिमा का स्नान 12 फरवरी को किया जाएगा। इस दिन ऐसा कहा जाता है कि अगर शुभ मुहूर्त में स्नान किया जाए तो व्यक्ति के सुख-सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है और उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में माघ पूर्णिमा के दिन किस मुहूर्त में स्नान करें और किस मुहूर्त में दान करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरिवंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

माघ पूर्णिमा के दिन स्नान के लिए शुभ मुहूर्त यहां पढ़ें

mahakumbh22-1-1736687448

आप माघ पूर्णिमा के दिन इन मुहूर्त में स्नान कर सकते हैं। इस दौरान स्नान करने से व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है और मोक्ष का आशीर्वाद मिल सकता है।

माघ पूर्णिमा स्नान योग  माघ पूर्णिमा स्नान मुहूर्त
 सर्वार्थ सिद्धि योग  शाम 06 बजकर 34 मिनट से लेकर सुबह 01 बजकर 02 मिनट तक
 ब्रह्म मुहूर्त  सुबह 04 बजकर 06 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 28  मिनट तक।
 अमृत काल  शाम 05 बजकर 55 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 35 मिनट तक।
 अभिजीत मुहूर्त   दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 03 मिनट तक।
 विजय मुहूर्त  दोपहर 02 बजकर 27  मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 11 मिनट तक।
 गोधूलि मुहूर्त   शाम 06 बजकर 07 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 37 मिनट तक।
 प्रातः काल स्नान मुहूर्त  सुबह 07बजकर 02 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 25 मिनट तक।
 मध्य प्रातः काल स्नान मुहूर्त  सुबह 08 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 49 मिनट तक।

इसे जरूर पढ़ें -  Magh Purnima 2025 Daan: माघ पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करने से बचना चाहिए?

माघ पूर्णिमा के दिन दान करने के लिए शुभ मुहूर्त

माघ पूर्णिमा के दिन स्नान के लिए शुभ मुहूर्त के बारे में विस्तार से जान लें। इन शुभ मुहूर्तों में आप अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार दान कर सकते हैं।

kumbh-sankranti-2025-donate-these-things-for-prosperity-and-good-fortune-1738830928458

माघ पूर्णिमा शुभ दान योग  दान शुभ मुहूर्त
अमृत काल शाम 05 बजकर 55 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 35 मिनट तक।
विजय मुहूर्त  दोपहर 02 बजकर 27  मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 11 मिनट तक।

इसे जरूर पढ़ें -  Magh Purnima 2025 Tijori Puja Significance: माघ पूर्णिमा के दिन लॉकर की पूजा क्यों करनी चाहिए?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।