
हिंदू धर्म में किसी भी एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से युक्त होता है और चंद्र पूजन करने से उसकी ऊर्जा का पूर्ण फल मिलता है। इन सभी पूर्णिमा तिथियों में से खास मानी जाती है चैत्र पूर्णिमा। यह चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है और इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने के साथ दान-पुण्य करना भी विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। इस साल भी चैत्र पूर्णिमा की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है और यह 1 अप्रैल को मनाई जाएगी या 2 अप्रैल को इस बात को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। ऐसे में पंचांग में बताई तिथि को ही किसी भी पर्व के लिए शुभ माना जाता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इस साल चैत्र पूर्णिमा कब मनाई जाएगी और इसकी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या है?



चैत्र पूर्णिमा को चंद्रमा की पूजा के लिए अत्यंत शुभ समय माना जाता है। इस दिन चंद्रमा की पूजा और अर्घ्य से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कला से युक्त होता है, इसलिए चंद्र देव की पूजा और उन्हें अर्घ्य देने से मानसिक शांति, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा मन का कारक होता है, इसलिए इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से मन से नकारात्मक विचार दूर होते हैं। इस दिन व्रत रखकर सत्यनारायण भगवान की कथा सुनना और दान-पुण्य करना बहुत फलदायी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि चैत्र पूर्णिमा के दिन स्नान, दान और पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं, पापों से मुक्ति मिलती है।
यदि आप भी इस शुभ तिथि और मुहूर्त के अनुसार चैत्र पूर्णिमा की पूजा करेंगी, तो सभी पापों से मुक्ति के द्वार खुलेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।