-1774706871068.webp)
30 मार्च 2026 आज सोमवार का दिन है। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि आज सुबह 07:11 बजे तक रहेगी, जिसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी। सोमवार के दिन त्रयोदशी तिथि पड़ने के कारण आज सोम प्रदोष व्रत का बहुत ही पावन और फलदायी दिन है। आज का दिन सोमवार की शांति, भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से मन की उलझनों को दूर करने, रुके हुए कामों को पूरा करने और घर-परिवार के साथ खुशी-खुशी समय बिताने के लिए बहुत ही उत्तम है। जो लोग कल एकादशी व्रत थे, वे आज सुबह अपना व्रत भी खोलेंगे ।
सोमवार का दिन और प्रदोष व्रत, दोनों ही देवों के देव महादेव को समर्पित होते हैं। सोम प्रदोष का व्रत मन को शांति देने वाला और हर तरह के रोगों को दूर करने वाला माना जाता है। आज का बहुत ही आसान और घरेलू उपाय यह है कि सुबह नहाने के बाद एक तांबे या पीतल के लोटे में साफ जल और थोड़ा सा कच्चा दूध डालकर शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं। इसके साथ ही, घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए आज शाम के समय घर के मंदिर में या शिव मंदिर जाकर एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं। भगवान शिव को एक बेलपत्र और एक सफेद फूल अर्पित करें। यह बहुत ही अचूक और सरल उपाय है, जिससे आपके मन का सारा डर और तनाव दूर होगा, रुके हुए कामों में सफलता मिलेगी और परिवार में हमेशा सुख-शांति व बरकत बनी रहेगी।
| मुहूर्त का नाम | समय |
| लाभ | 06:08 बजे से 07:38 बजे तक |
| अमृत | 07:38 बजे से 09:08 बजे तक |
| काल | 09:08 बजे से 10:38 बजे तक |
| शुभ | 10:38 बजे से 12:08 बजे तक |
| रोग | 12:08 बजे से 01:38 बजे तक |
| उद्वेग | 01:38 बजे से 03:08 बजे तक |
| चल | 03:08 बजे से 04:38 बजे तक |
| लाभ | 04:38 बजे से 06:08 बजे तक |
| मुहूर्त का नाम | समय |
| उद्वेग | 06:08 बजे से 07:38 बजे तक |
| शुभ | 07:38 बजे से 09:08 बजे तक |
| अमृत | 09:08 बजे से 10:38 बजे तक |
| चल | 10:38 बजे से 12:08 बजे तक |
| रोग | 12:08 बजे से 01:38 बजे तक |
| काल | 01:38 बजे से 03:08 बजे तक |
| लाभ | 03:08 बजे से 04:38 बजे तक |
| उद्वेग | 04:38 बजे से 06:07 बजे तक |
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।